एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के लापरवाही से भिलाई बाजार के कई घरों में भरा पानी ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आंदोलन जारी
पानी में उतर कर ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह आंदोलन

एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के लापरवाही से भिलाई बाजार के कई घरों में भरा पानी ग्रामीणों में दहशत का माहौल

एसईसीएल गेवरा प्रबंधन द्वारा खदान के पानी को बिना किसी योजना के बनाए रात में चोरी से पानी निकासी किया जा रहा है जिसके कारन भिलाई बाजार के दर्जनों घरों में पानी भर गया जिससे जान माल का खतरा बढ़ गया है सब्जी बाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है तालाब में पानी ओवर फ्लो होने से मछली भाग जाने से मछली पालक को काफी नुकसान पहुंचा है भिलाई बाजार के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है छत्तीसगढ़ किसान सभा के दिपक साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पानी में उतर कर 12 बजे से जल सत्याग्रह शुरू किया जो अभी भी जारी है 3 बजे एसईसीएल के अधिकारी अमिताभ तिवारी, नरशिमहा और एम के बघेल पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने लगे लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को मौका पर आ कर लिखित में नुकसान की भरपाई और दोसी अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करने लगे
ग्रामीणों के समर्थन में किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर सचिव प्रशांत झा भी पहुंचे भिलाई बाजार के ग्रामीण चंद्र भान सिंह,रथलाल पाटले, मनेंद्र प्रजापति, सोहन, के साथ कई ग्रामीणों ने एसईसीएल की उदासीनता और लापरवाही के खिलाफ भिलाई बाजार में पानी में उतर कर जल सत्याग्रह आंदोलन जारी रखा है।

किसान नेता दिपक साहू ने कहा कि जब तक पानी निकासी का ठोस कदम एसईसीएल प्रबंधन नहीं उठाएगी और जिनका नुकसान हुआ है उसका भरपाई और पानी छोड़ने वाले अधिकारियों पर उचित कार्यवाही नहीं होने तक ग्रामीण पानी में ही उतरे रहेंगे

दिपक साहू
जिला सह सचिव
छत्तीसगढ़ किसान सभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *