डॉ मृणालिका ओझा हुई “कौसल्या सम्मान” से सम्मानित
छत्तीसगढ़ मित्र, अपना मोर्चा, वैभव प्रकाशन एवं शिक्षा दूत के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी स्वाभिमान के पहिली जलसा "छत्तीसगढ़ी साहित्य महोत्सव" का दो दिवसीय आयोजन 19 मार्च 2021 को होटल क्लार्क इन, वी आई पी चौक, मैग्नोटो मॉल के पास, रायपुर (छत्तीसगढ़) में प्रारंभ हुआ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम जी कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केशरी लाल वर्मा जी विशिष्ट अतिथि थे।
इस दो दिवसीय महा सम्मेलन में अनेक पुस्तकों का विमोचन किया गया एवं छत्तीसगढ़ की अनेक साहित्यिक विभूतियों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ की लोककथाओं पर सर्वप्रथम शोध कार्य करने वाली, छत्तीसगढ़ी साहित्य तथा छत्तीसगढ़िया - स्वाभिमान में बढ़ोतरी करने एवं साहित्य के क्षेत्र में लगातार सक्रिय डॉ मृणालिका ओझा को *कौसल्या सम्मान* से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सुघीर शर्मा जी,संयोजन श्री राजकुमार सोनी जी एवं आभार प्रदर्शन श्री सत्य प्रकाश सिंह जी के द्वारा किया गया।
डॉ मृणालिका ओझा
शिक्षाविद, साहित्यकार एवं लोक मर्मज्ञ
7415017400
8770928447
राजेन्द्र ओझा
9575467733
8770391717

