दिनाँक-20/3/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
आप की जिला कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को
ज्ञात हो कि संगठन विस्तार 2021 के तहत कई चरणों मे आम आदमी पार्टी बैठको का सिलसिला चल रहा है अभी हाल ही में प्रदेश सह संगठन मंत्री के बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर, चित्रकोट और बस्तर विधानसभा की बैठक आयोजित की गई थी।इसी के अगले चरण में कल दिनाँक 20/3/2021 को जिला बस्तर की कोर कमिटी की बैठक नायामुण्डा ,अयप्पा मंदिर रोड जगदलपुर में रखी गयी है, राष्ट्रीय नेतृत्व व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देशों के बाद प्रदेश में सभी जिलों में संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय सदस्यों की बैठक रखी जा रही है इसी क्रम में बस्तर जिले के जगदलपुर में बैठक बुलाई गई है , बैठक के लिए प्रदेश के यूथ विंग अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर को ऑब्जर्वर बनाया गया है, जो की राष्ट्रीय आब्जर्वर के रूप में बैठक में उपस्तिथ रहेंगे। साथ ही प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी जी जो की साउथ जोन प्रभारी है वे भी इस मीटिंग में उपस्थित रहेंगे। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम लोगो को भी इस बैठक में शामिल होने हेतु अपील की है और कहा है कि मजबूत विकल्प बनने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से तैयार हो रही है और बस्तर जिले के अच्छे लोगों का आम आदमी पार्टी में स्वागत है। इस बैठक में बस्तर जिले के तीनों विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
आप मीडिया सेल
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
9993097774

