90% दिव्यांग को रेल टिकट एवं चिकित्सा सुविधा चरामेति फाउंडेशन की तरफ से प्रदान किया गया

90% दिव्यांग को रेल टिकट एवं चिकित्सा सुविधा प्रदान

चरामेति फाउंडेशन की श्री पिंटूराम साहू के लिए पहल

    रायपुर जिले की अभनपुर तहसील के गांव बकतरा निवासी श्री पिंटूराम साहू जी स्पाइनल  कॉड इंजरी से पीड़ित होने के फलस्वरूप पिछले आठ वर्षों से बेड पर ही है। 90% इस दिव्यांग का सीने से नीचे का पूरा शरीर शून्य है। 
 ग्राम- रतवारा,  ज़िला- मोहाली (पंजाब) स्थित सरदार रचपाल कौर आसरा सेंटर में स्पाइनल कॉड इंजर्ड मरीजों के बैडसोर का नि:शुल्क इलाज होता है।
 श्री पिंटूराम साहू जी को चरामेति फाउंडेशन द्वारा पिछले कुछ माहों से दवाइयां आदि उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राम  - रतवारा जाने हेतु भी चरामेति फाउंडेशन ने रेलवे टिकट की व्यवस्था के साथ रू 5000/- की आर्थिक सहायता श्री पिंटूराम साहू जी को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ प्रदान की।  

राजेन्द्र ओझा
चरामेति फाउंडेशन
9575467733
8770391717

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *