रायपुर। ओडि़शा शासन के गृह, ऊर्जा एवं उद्योग मंत्री कैप्टन डीएस मिश्रा का बुधवार को छत्तीसगढ़ आगमन हुआ। उनसे छग कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व सचिव विकास तिवारी ने सौजन्य भेंट की। बता दें कि मिश्रा बीजू जनता दल के प्रखर प्रदेश प्रवक्ता भी रहे हैं। विकास तिवारी ने उनसे इस विधा के बारे में भी महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त किए।
ओडि़शा के मंत्री कैप्टन डीएस मिश्रा से विकास तिवारी ने की सौजन्य मुलाक़ात

