अगर वार्ड वाशियों की समस्या का समाधान जल्द नही होता तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने बाध्य होगी- देवलाल नरेटी प्रदेश सह संगठन मंत्री


दिनाँक -16/3/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़

अगर वार्ड वाशियों की समस्या का समाधान जल्द नही होता तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने बाध्य होगी- देवलाल नरेटी प्रदेश सह संगठन मंत्री

बदबूदार और जानलेवा नाली के साथ लोग रहने को मजबूर और जनप्रतिनिधि गहरी नींद में-समीर खान

निगम में कांग्रेस का दूसरा कार्यकाल के बावजूद वार्ड की समस्या जस के तस वार्ड जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से कोई सरोकार नही-तरुणा बेदरकर

गांधी नगर वार्ड की जानलेवा नाली और सफाई की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने वार्ड वाशियों के साथ मिलकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

दरअसल आम आदमी पार्टी के द्वारा संगठन विस्तार हेतु वार्ड विजिट किया जा रहा है इसी दौरान गांधी नगर वार्ड में वार्ड वाशियों ने अपनी समस्या बताई।गंगामुण्डा तालाब के सामने स्थित गांधी नगर वार्ड के लगभग 50 घरों को इस खुली जानलेवा नाली की समस्या का सामना वर्षो से करना पड़ रहा है इन नालियों की सालों से कोई सफाई नही हुई है यह कचरा डम्पिंग का स्थान बना हुआ है जिसके कारण बदबू और गंदगी पूरी पसरी हुई है और ऐसे ही लोग वँहा रहने को मजबूर हैं।बारिश के दिनों में इन्ही नालियों में पानी भर जाता है निकासी नही होने के कारण घरों में जल भराव की समस्या बनी रहती है।पर निगम प्रशासन और पार्षद के द्वारा अनदेखा रवैया ही रहा है।इसी समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदेश सह संगठन मंत्री के नेतृत्व में वार्ड वाशियों के साथ मिल कर ज्ञापन दिया गया गया जिसमें आम आदमी पार्टी की मुख्य मांग है कि तुरन्त ही नाली की सफाई व्यवस्था की जाए और बारिश से पहले नाली का सही रूप से निर्माण कर जलभराव की समस्या से वार्ड वाशियों को निजात दिलाई जाए।जिस पर माननीय महापौर ने आस्वासन दिया है कि वो खुद निगम आयुक्त से साथ विजिट कर तुरन्त समस्या का समाधान करेगी।अगर समस्या का समाधान नही होने की स्तिथि में आम आदमी पार्टी वार्ड वाशियों के लेकर उग्र आंदोलन करेगी उक्त बात प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी ने कही।
ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी के साथ समीर खान,विवेक शर्मा और अन्य लोग मौजूद थे।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *