राट्रीय विप्र फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस-श्रीमती सोनाली शर्मा
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा हुए उपस्थित- डॉ.विकास पाठक
रायपुर/11 मार्च 2021 महिला दिवस 08 मार्च 2021 को राजधानी
दिल्ली में छतरपुर के कात्यानी
मंदिर प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय
विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन श्री अभ्युदय उत्सव
के रूप में किया गया। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि छत्तीसगढ़
विप्र फाउंडेशन की महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सोनाली शर्मा जी
के नेतृत्व में छत्तिसगढ़ से भी भारी मात्रा में महिलाओं ने प्रतिनिधित्व किया ।
इस कार्यक्रम में मुंख्य संरक्षक एवं वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष चरण शर्मा भी उपस्तिथ थे ।
यह कार्यक्रम भावी पीढ़ी को
संस्कारित करने ,महिला स्वालंबन, नारी शक्ति संचेतना,
सामाजिक समरसता और हमारे बच्चों को शक्ति प्रदान करने संकल्पित करने हेतु आयोजित की गई। इसी परिपेक्ष में पारंपरिक गीत आयोजन में छत्तीसगढ़ टीम के प्रतिनिधित्व में हल्दी विषय पर हल्दी रो रंग सुरंग प्रस्तुत किया गया जो कर्णप्रिय और
मनमोहक तथा दिल को छूने वाला था ।
कार्यक्रम का हर पहलू सम्मान और संस्कारों से पूरित तथा आनंददायक था।लगा के सभी विप्र भाई व बहनो को एक साथ लाने का विप्र फाउण्डेशन
के संस्थापक श्री सुशील ओझा जी का संकल्प रंग लाने लगा है । इस श्री अभ्युदय कार्यक्रम में
तेजस्विनी पुरस्कार के अंतर्गत हमारी बेटियां जो दुनिया में अपनी अलग तथा सम्माननीय
पहचान बना रही है।उनका सम्मान किया गया ताकि अन्य हमारी बेटियां इससे प्रेरणा ले और अपना दुनिया में परचम लहराये।
श्री स्वावलंबन योजना की
अनुकरणीय पहल की गई।
कोरोना वारियर के अंतर्गत *श्री
सेवा पुरस्कार *छत्तीसगढ़ से प्रेमा
शर्मा जी को दिया गया गया।
इसी तारतम्य में सीमा मिश्रा जी का भजन दिल को छू गया ।
जया किशोरी तथा सुरेंद्र शर्मा
को अपने बीच पाकर सारे विप्र धन्य व आल्हादित हो गए ।
श्रीमती मल्लिका नड्डा के मुख्य
आतिथ्य का सारगर्भित भाषण
नारी शक्ति हेतु प्रेरणादायक रहा।
उनका संकल्प कि जरूरतमंद कन्या विवाह में अपना अमूल्य योगदान अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी ।
हमारे राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने
अपने व्यस्त कार्यक्रम से
समय निकाल इस पावन गरिमामई कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी।चंद्रकांता जी राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ,
श्रीमती प्रियंका चतुर्वेदी जी राज्यसभा सदस्य,राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा,कार्यक्रम में ममता शर्मा जी पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग,संयोजिका श्री चंद्रकांता के ओजस्वी नेतृत्व में तथा स्वागत मंत्री श्रीमती सोनाली शर्मा के प्रेम मयी स्वागत ने कार्यक्रम में प्रेम आस्था की नई मिसाल पेश की डॉ.सी. ए सुनील शर्मा जी का
सहयोग भी अनुकरणीय रहा ।।
हमारी छत्तीसगढ़ महिला टीम से
ममता पुजारी, दीपाली शर्मा ,
चंद्र किरण शर्मा,स्नेहलता शर्मा,
ममता शर्मा ,प्रेमा शर्मा ,
समता मिश्रा ,नूतन शर्मा ,
सीमा पुरोहित व भावना शर्मा ने सम्मानजनक उपस्थिति दर्ज की ।
700 विप्र महिलाओं की
उपस्थिति ने शिलालेखिय प्रस्तुति दी ।इसने सभी को अभिभूत तो
किया।साथ ही साथ पूरी महिलाओं को नई शक्ति नई उर्जा और नई प्रेरणा से सराबोर किया।
बहुत ही पावन और गौरवपूर्ण कार्यक्रम लंबे समय तक मन मस्तिक मेंअविस्मरणीय रहेगी।
भवदीय,
डॉ.विकास पाठक
प्रदेश मीडिया प्रभारी
विप्र फाउंडेशन रायपुर (छ.ग.)

