लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने बावनकेरा उर्स पाक पर पहुंच प्रदेश की खुशहाली की दुआ की

लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने मंच साझा करते हुवे बावनकेरा उर्स पाक पर पहुंच प्रदेश की खुशहाली की दुआ की साथ ही जानकारी देते हुवे कहा यह उर्स पाक कृष्ण पक्ष षष्ठी को मनाया जाता है
हिन्दू-मुस्लिम सौहार्द व एकता का मिसाल कायम करने वाला यह हमारा बावनकेरा गॉव अपने कौमी एकता के लिए पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है । लक्ष्मण पटेल ने बताया कि हजरत चाकीर शाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह मुस्लिम से कहीं ज्यादा हिंदुओं से प्रेम करते थे। यही वजह है कि वे अपना जन्म दिन उर्दू व अंग्रेजी तिथि के बजाय हिंदू तिथि फाल्गुन कृष्णपक्ष षष्ठी को हिन्दुओं को समर्पित किया। तब से लेकर आज तक उर्स पाक फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी को मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *