वार्ड में नहीं आया पानी तो युवा नेता विशाल कुकरेजा खुद पहुंचे पानी का टैंकर लेकर।

वार्ड में नहीं आया पानी तो युवा नेता विशाल कुकरेजा खुद पहुंचे पानी का टैंकर लेकर।

रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 52 डॉ राजेंद्र प्रसाद वार्ड में पाइप लाइन टूट जाने की वजह से पानी नहीं आ रहा था। जिसके कारण पिछले 3 दिनों से पूरे वार्डवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विशाल कुकरेजा ने घर घर पानी का टैंकर लेकर पहुंचे और वार्डवासियों की समस्या को दूर किया। विशाल कुकरेजा ने बताया कि पानी के बिना कोई भी काम नहीं हो पाता ऐसे में 3 दिनों से पानी नहीं आ रहा था इसीलिए मैंने खुद घर घर पानी का टैंकर लेकर पहुंचा और पानी उपलब्ध करवाया। विशाल ने बताया कि इस समस्या को दूर करने में वार्ड की पार्षदा श्रीमति संध्या नानू ठाकुर का विशेष योगदान रहा उन्होंने तुरंत पानी का टैंकर उपलब्ध करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *