शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी पत्रकारों को मिले — ऐसे पत्रकार जिन्हे अधिमान्यता प्राप्त नहीं

शासन की सभी योजनाओं का लाभ सभी पत्रकारों को मिले — ऐसे पत्रकार जिन्हे अधिमान्यता प्राप्त नहीं

प्रदेश के सभी पत्रकार जिन्हे अधिमान्यता प्राप्त नहीं है, जो प्रदेश के विकास, प्रदेश में सामाजिक, धार्मिक, पर्यटन एवं राजनीतिक क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं, उन्हें भी मिले शासन की सभी योजनाओं का लाभ

बजट में पत्रकारों की दुर्घटनाजन्य आकस्मिक मौत पर परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि के प्रावधान पर सीजी 24 न्यूज़ चैनल के एमडी सुखबीर सिंघोत्रा ने इसका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है |

सुखबीर सिंघोत्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्रकारों के प्रति चिंता, उनकी संवेदनशीलता की सराहना करते हुए मांग की है कि बजट में उन्होंने जो घोषणा की है उसका फायदा पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी पत्रकारों को मिले |

सुखबीर सिंघोत्रा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपील की है कि प्रदेश के सभी पत्रकार जो अधिमान्य नहीं है, जो लगातार प्रदेश के विकास के साथ-साथ प्रदेश में सामाजिक, धार्मिक, पर्यटन एवं राजनीतिक के अलावा प्रदेश में होने वाले भ्रष्टाचार को सामने लाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं जिन्होंने करोना माहामारी की चिंता किए बिना जन – जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने दिशा में भरपूर प्रयास किया, ऐसे संघर्षशील जुझारू पत्रकारों को जिन्हें अधिमान्यता प्राप्त नहीं है उन्हें भी या तो अधिमान्यता दी जाए या शासन की सभी सुविधाएं प्रदान की जाए |
पूरा पत्रकार जगत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभारी रहेगा |

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अनेक पत्रकार बिना अधिमान्यता के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं – उन सब कि मांग है कि राज्य सरकार उन्हें भी अधिमान्य करे या अधिमान्य पत्रकारों कि सुविधाएँ और योजनाओं का लाभ दे

Sukhbir Singhotra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *