जिला कोरबा के बांकीमोगरा क्षेत्र में एक नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने का घोषणा किया गया है


नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा

जिला कोरबा के बांकीमोगरा क्षेत्र में एक नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय प्रारंभ करने का घोषणा किया गया है

जिला कोरबा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उप तहसील बरपाली व अजगरबहार को तहसील बनाने की घोषणा होने के बाद बजट में नए रूप देने के लिए प्रावधान रखा गया है।

पाली अनुभाग बनाने के बाद पाली अनुविभागीय कार्यालय की स्थापना का प्रावधान भी इस बजट में रखा गया है।

दुर्घटनाओं में पत्रकारों की असमय मृत्यु होने पर आश्रित परिजनों को ₹200000 की सहायता राशि देने की जगह इसे बढ़ाकर ₹500000 कर दिया गया है।

नवीन चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में संचालन करने हेतु भवन निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान इस बजट में रखा गया है।

जिला कोरबा में एक नए बालक व कन्या छात्रावास बनाने की घोषणा इस बजट में की है।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बजट में 119 नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों को शुरू करने की घोषणा की गई है जिसके तहत जिला कोरबा में 3 स्कूल खुलेंगे। जिसके तहत जिले में शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या 6 हो जाएगी। 3 नए स्कूल करतला, पोड़ी और कटघोरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलों में खुलेंगे

सतरंगा बनेगा इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशन वाटर स्पोर्ट्स सुविधाएं होंगी शुरू इस बजट में परिवर्तन सुविधाओं के विस्तार के लिए भी बड़े प्रावधान किए गए हैं जिसके तहत कोरबा जिला में सतरंगा पर्यटन स्थल को इंटरनेशनल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपनी योजना का जिक्र मुख्यमंत्री ने बजट में किया है।

जबकि जिला कोरबा में बढ़ते प्रदूषण वातावरण के रोकथाम के लिए व बढ़ते बेरोजगारी तथा शिक्षित कोरोना वारियर्स जो बेरोजगार भटक रहे हैं इन सबके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है

मो. न्याज नूर आरबी
अध्यक्ष-नागरिक संघर्ष समिति, कोरबा ने जिला कोरबा के लिए अनेकों सौगात देने हेतु सुबह के मुखिया आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *