गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर किया बजट पेश, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने सीएम भूपेश बघेल जी को दिया धन्यवाद।

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर किया बजट पेश, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने सीएम भूपेश बघेल जी को दिया धन्यवाद।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने छत्तीसगढ़ बजट 2021-22 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोसा से बने बैग में पेश करने पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छत्तीसगढ़ का बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि .कोरोना के दृष्टि से देखा जाए तो यह बजट काफी अच्छा है।
बजट में हर तबके हर वर्ग को जोड़ने की कोशिश की गई है. खास बात ये थी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ थीम पर प्रदेश का बजट पेश किया। सीएम भूपेश बघेल जी ने ग्रामीण क्षेत्र में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा की। यहां पर कृषि मार्ट स्थापित किए जाएंगे, जहां पर कृषि उपकरणों और कृषि उत्पादों की बिक्री होगी। उन्होंने कहा कि मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को भी दिया जाएगा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ। इस योजना में किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार की रकम दी जाती है।भोपाल की तर्ज पर रायपुर में मानव संग्रहालय बनाने की घोषणा भी की गई।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि राज्य और राज्य के बाहर सी-मार्ट शुरू किया जाएगा। प्रदेश की GDP 1.54 फीसदी वृद्धि रहेगी।। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान की खरीदी की गई, जो ऐतिहासिक है। मनरेगा में रोजगार देने में छत्तीसगढ़ ने नया कीर्तिमान बनाया है।
बलरामपुर, कांकेर और कोण्डागांव में मक्के से एथेनाल बनाने का प्लांट लगेगा। वह भी पीपीपी मॉडल में। चावल और गन्ने से एथेनाल बनाने के लिए 7 एमओयू पहले ही हो चुके हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग को 2200 करोड़ देने की बात। नयी आंगनबाड़ी नहीं खुलेगी। 38 लाख घरों तक नलों से पानी पहुंचाने की योजना पर काम के लिए बजट प्रावधान होगा। 70 विकासखंडों में फूड पार्क बनाने पर 50 करोड़ रुपया खर्च होगा।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे बताया कि बिजली पर सब्सिडी की योजनाएं जारी रहेंगी। 2200 करोड़ रुपए की सब्सिडी है। पंप, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ, गरीब परिवारों को फ्री बिजली योजनाएं इससे संचालित होनी हैं।नये मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत सुविधाओं पर अधिक रकम खर्च होगी। प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में पुरानी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों की व्यवस्था होगी।
पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे ने आगे बताया की रायपुर एयरपोर्ट में एयर कार्गो हब बनाया जायेगा।
नया रायपुर में भारत भवन बनाया जायेगा।
चिराग योजना के लिए 150 करोड़
उत्कृष्ट कार्यों के लिए शासकीय सेवा सिविल सेवा पदक, राज्य पुलिस पदक दिया जायेगा।
पांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के भवन तैयार किया जायेगा
10 पुलिस चौकी भवन बनाये जायेंगे
2209 नये होमगार्ड पद स्वीकृत
भाटापारा में नया उपजेल के लिए 38 पद स्वीकृत
बस्तर टाईगर फ़ोर्स का गठन होगा .. बस्तर के हर ज़िले में
मोर जमीन मोर मकान के लिए 457 करोड़
मत्यस्य पालन को कृषि का दर्जा
चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज का शासकीयकरण होगा
119 नये अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोले जायेंगे। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की ये बजट ऐतिहासिक एवम किसानों, ब्यपारियो, गरीबो के लिए लाभ वाली बजट है जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *