22-02-21
आम आदमी पार्टी बस्तर
छत्तीसगढ़
अब जागी कांग्रेस सरकार रोजगार के मुद्दे पर और अंततः 14580 शिक्षकों को नियुक्ति आदेश जारी किया-तरुणा बेदरकर जिलाअध्यक्ष आम आदमी पार्टी बस्तर छत्तीसगढ़
लगातार आंदोलन व प्रदर्शन कर चयनित शिक्षकों को दिलाया न्याय
आम आदमी पार्टी अब युवाओं कि आवाज बन रोजगार के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
पिछले महीनों में आम आदमी पार्टी ने 14580 चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आमरण अनशन भी किया बावजूद उसके उन्हें नियुक्ति नही दी गयी। आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश के युवाओं को एकजुट करने को लेकर व रोजगार की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने युवा रोजग़ार यात्रा निकालने हेतु राज्य शासन से परमीशन मांगी लेकिन यात्रा को लेकर परमिशन नही दी गई।फिर भी प्रादेशिक स्तर पर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर युवा चयनित शिक्षकों की मांग लगातार उठाते हुए आंदोलन व प्रदर्शन करती रही। इसका ही नतीजा है आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आदेश पारित कर 14580शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किया।
आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ओर से चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए प्रदेश के युवाओं को विश्वास दिलाती है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।
जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा है कि हम काग्रेस की भूपेश बघेल सरकार को सद्बुद्धि हेतु दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से सद्बुद्धि यात्रा निकाली जिसमे प्रदेश भर के शीर्ष पदाधिकारी शामिल हुए और आज जा कर भूपेश सरकार को 14580शिक्षकों को नियुक्ति मिली ये युवाओं के साथ साथ आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत है।
प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है ,
बावजूद इसके सरकार इसे अनदेखा कर रही है । इतना ही नहीं अपनी वाजिब मांग को लेकर आंदोलन करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों के ऊपर यह सरकार लाठीचार्ज करवाती है और इनके ऊपर गलत धारा लगाकर एफआईआर भी दर्ज करती है जो बहुत ही गलत व निन्दनीय हैं।
यह सरकार रोजगार देने में नाकाम है। इनके पास रोजगार को लेकर किसी प्रकार की कोई योजना न पूर्व में थी न अभी है इनके ही वादे को याद दिलाते हुए शिक्षक अभ्यर्थियों ने पूर्व में आंदोलन किया जिस पर अभ्यर्थियों के ही ऊपर आपराधिक मामलों का धारा लगाकर पूरे संगठन को डराया गया और अब जाकर नियुक्ति दी गई।
कांग्रेस सरकार अपने किए वादे भी निभा पाने में इतनी धीमी है कि 30महीने बाद सिर्फ 14580शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दे पाई बाकी युवा बेरोजगारों को कब रोजगार मिलेगा ये यक्ष प्रश्न है?
आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

