कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कृषक नेता स्वर्गीय डॉ. खूबचंद बघेल को 22 फरवरी को उनकी पुण्यतिथि पर विन म्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा है कि डॉ. खूबचंद बघेल ने अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। कई रचनात्मक और किसान तथा मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर जीवन के अंतिम समय तक वे छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने विधायक और राज्यसभा सांसद के रूप में भी क्षेत्र की उल्लेखनीय सेवा की। उन्हीं के सपनों के अनुरूप हमारा नवा-छत्तीसगढ़ का निर्माण कांग्रेस की सरकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था, जिसे हमारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पूरा करने की कोशिश किया जा रहा है वे एक किसान के यहां पैदा हुए और खेती-किसानी से जुड़े रहे, पढ़-लिखकर डॉक्टर बने, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। वे एक महामानव के रूप में देखे जाते है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि छत्तीसगढ़ गांवों मेें बसता है। जब तक यहां के गांव समृद्ध नहीं बनेंगे, तब तक छत्तीसगढ़ समृद्ध नहीं हो सकेगा। कांग्रेस के भूपेश बघेल जी की सरकार इसी दिशा में तेजी से काम कर रही है। चाहे वह किसानों की कर्जमाफी हो, धान का 2500 रूपए मूल्य, 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ या फिर 12वीं तक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा। कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में तेजी काम कर रही है। पूरे प्रदेश में 1900 जगहों पर गौठानों का निर्माण किया जा रहा है, 450 गौठान बनकर तैयार हो गए है। ये हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

