केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश महंगाई की मार झेल रहा-तरुणा बेदरकर,जिलाअध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़


17.02.2021
आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश महंगाई की मार झेल रहा-तरुणा बेदरकर,जिलाअध्यक्ष, आम आदमी पार्टी बस्तर, छत्तीसगढ़

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करे व राज्य सरकार vat कम करे -गीतेश सिंगाड़े जिला सचिव बस्तर,छत्तीसगढ़

आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के सिरहसार चौक में आम आदमी पार्टी का पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी जिलाअध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने आम जनता का ध्यान आकर्षित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोलकर कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों व तानाशाही रवैय्ये की बदौलत आज देश मे पेट्रोल 100 का आंकड़ा छूने जा रहा है। 2014 से पहले यही भाजपा के लोग बड़े बड़े आंदोलन करते दिखाई देते थे आज कहा वे वादे क्या उन्हें आज पेट्रोल ,डीजल एवं घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी नही पता चल रही है या सिर्फ सत्ता हासिल करने इन आंदोलनों की बदौलत देश को गुमराह किया जाता रहा है । पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से ये सिर्फ वही तक सीमित नही रह जाता है तरुणा बेदरकर ने आगे कहा कि इनके दाम बढ़ने से सभी संसाधनों पे इसका असर पड़ता है व आवागमन महंगा होने के साथ साथ रोजमर्रा की वस्तुओं पर इसका सीधा असर होता है ।

जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े ने कहा कि आज जिस प्रकार पेट्रोल ,डीजल व घरेलू गैस के दाम बढ़ रहे है वो देश के लिए चिंता का विषय है ये सीधे सीधे जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है केंद्र सरकार । इसका असर सब्जी, अनाज के साथ साथ दैनिक उपयोग की चीजें महंगी होती जा रही है वही इससे जनता का ध्यान भटकाने अन्य मुद्दों में उलझाया जा रहा है ।

2014 में पहली बार जब पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्‍व में सरकार बनी थी, तब पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर थी। मोदी सरकार ने नवंबर 2014 से जनवरी 2016 के बीच पेट्रोल व डीजल पर नौ बार एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ाई। इन 15 महीनों में पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी बढ़ाकर 11.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13.47 रुपये प्रति लीटर करने से सरकार को वित्‍त वर्ष 2016-17 में दोगुना राजस्‍व यानी 2,42,000 करोड़ रुपये प्राप्‍त हुए, जबकि वित्‍त वर्ष 2014-15 में यह आंकड़ा 99,000 करोड़ रुपये था।

सरकार ने अक्‍टूबर, 2017 में एक्‍साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, इसके एक साल बाद एक्‍साइज ड्यूटी में 1.50 रुपये की और कटौती की गई। लेकिन इसके बाद सरकार ने जुलाई, 2019 में एक्‍साइज ड्यूटी में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। इसके बाद मार्च, 2020 में दोबारा दोनों ईंधन के लिए एक्‍साइज ड्यूटी में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद मई माह में सरकार ने पेट्रोल पर एक्‍साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड वृद्धि की।
पेट्रोल व डीजल के बढ़ते क्रम पर एक नजर
28/12/14- 62.90- 55.86
28/12/19- 75.48- 73.09
16/ 2/21- 87.53- 85.99
ये रायपुर का पिछले 6 सालों में पेट्रोल और डीजल का अलग- अलग समय का बढ़ते क्रम पर दाम है ।
टैक्स (पेट्रोल) 2014- 2021
एक्साइज ड्यूटी- 9.48- 32.98
टैक्स( डीज़ल) 2014- 2021
एक्साइज ड्यूटी 3.56- 31.83

आम आदमी पार्टी ने इस चार्ट के माध्यम से समझाने का प्रयास किया कि एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार लगाती है और वैट राज्य सरकार लगाती है ।इस प्रकार दोनों ही सरकार जनता को लूट रही है ।जनता की ओर से आम आदमी पार्टी इसका खुलकर विरोध करती है और आज आम आदमी पार्टी बस्तर जिले द्वारा जगदलपुर के सिरहासर चौक में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।और राज्य पाल महोदया जी को इस प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया गया।जिसमें जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर के साथ जिला सचिव गीतेश सिंगाड़े,जगदलपुर विधानसभा सचिव ख़िरपति भारती, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष फूलमती कुड़ियाम,व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष धीरज जैन,महिला सदस्य रमा बघेल,युवा साथी गिरधर बघेल,फुलसिंग नाग समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *