महंगाई बढ़ाने वाला बजट कन्हैया अग्रवाल प्रदेश महामंत्री-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


महंगाई बढ़ाने वाला बजट — कन्हैया
रायपुर । आम बजट पूरी तरह निराशाजनक है महंगाई को बढ़ाने वाला यह बजट देश के बड़े औद्योगिक घरानों को लाभान्वित करेगा लेकिन पूरी तरह से आम जनता और व्यापारियों के लिए निराशाजनक है ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उक्ताशय का बयान जारी करते हुए कहा कि बजट में टैक्स को लेकर वित्तमंत्री से पूरी तरह निराशा हुई । आयकर स्लैब में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है, बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश को और बढ़ावा दिया गया है सरकार एक ओर आत्मनिर्भर भारत की बात कर रही थी कि दूसरी तरफ विदेशी कंपनियों को बढावा दे रही है । रेलवे में बड़ी मात्रा में पैसा निवेश करने का भी वित्त मंत्री ने घोषणा की है दूसरी तरफ सरकार रेलवे स्टेशन और रेल लगातार बेच रही । इनकम टैक्स और जीएसटी में किसी तरह की राहत नहीं दी गई । इलेक्ट्रॉनिक सामान ऑटो पार्ट्स सभी कुछ महंगे हो रहे हैं कॉटन के कपड़े भी महंगे हुए हैं । मोबाइल उसके चार्जर दैनिक उपयोग की वस्तुओं की महंगाई बढ़ेगी और हर व्यक्ति के घर का बजट बिगड़ेगा ।
धन्यवाद ।
कन्हैया अग्रवाल
प्रदेश महामंत्री —छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *