स्वाति शर्मा जी ने किसान आयोग के गठन मांग की
प्रेस विज्ञप्ति
रायपुर । भाजपा नेत्री व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा संवाद प्रकोष्ठ श्रीमती स्वाति शर्मा जी ने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और इस पावन पर्व के अवसर पर, उन्होंने देश की तरक्की और किसानों की खुशहाली की दुआएं मांगी।
श्रीमती स्वाति शर्मा जी जोकि पूर्व में विशेष आमंत्रित सदस्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के बोर्ड में रह चुकी हैं, ने किसान व मजदूर के हितों की रक्षा करने हेतु भारत सरकार से किसान आयोग की गठन करने हेतु मांग की हैं, उनकी उचित मांग को देखते हुए उन्हें आशा है कि, शायद जल्द ही भारत सरकार किसान आयोग का गठन भी कर सकती है।

