आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
आम आदमी के प्रदेश उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री ने लिया आम आदमी पार्टी जिला बस्तर का बैठक
राष्ट्रीय संजोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के निर्देशानुसार होगा संगठन का विस्तार हर जिले में-घनश्याम चन्द्राकर
कांग्रेस और बीजेपी दोनों से लोगों का मोह भंग हो चुका है संगठन विस्तार 2021 के तहत हरेक गांवों तक पहुँच कर लोगों को जोड़ेंगे-देवलाल नरेटी
आज आम आदमी पार्टी जिला बस्तर की बैठक और प्रेस वार्ता अयप्पा मंदिर रोड प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर, प्रदेश सह संगठन मंत्री देवलाल नरेटी और प्रदेश सह संयोजक आशुतोष पांडे की अध्यक्षता में सपन्न हुई।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने बताया कि 27 जनवरी को पूरे प्रदेश और जिले के पदाधिकारी की बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री ,राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय के साथ सपन्न हुई थी जिसमें छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनाव में मजबूती से लड़ने हेतु रणनीति बनाई गई ।प्रदेश प्रभारी के निर्देशनुसार संगठन विस्तार 2021 के तहत छत्तीसगढ़ के हरेक जिला और विधान सभा मे संगठन हेतु बैठकें की जा रही है।और आंदोलन समिति का गठन किया जा रहा।
देवलाल नरेटी सह संगठन मंत्री आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में कहा कि इस बार पार्टी चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है और संगठन हेतु सभी जिलों में बैठक किया जा रहा है ।बैठकों के बाद सभी विधानसभा में पोस्टर अभियान चलाया जाएगा।और हर विधानसभा को एक संपर्क न.उपलब्ध कराया जाएगा।और मिस्ड काल न.पर बात कर संगठन से जोड़ा जाएगा।
आम आदमी पार्टी प्रदेश सह संयोजक आशुतोष पांडे ने कार्यकर्ताओं पर ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि आज बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है शिक्षा को सही करने की जरूरत है आज भी मूलभूत सुविधाएं नही है फिर भी 15 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी की सरकार और वर्तमान की कांग्रेस सरकार जनता अपने स्वभावानुसार जनता की हित को भूल कर एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाने में व्यस्त हैं ।इन आरोप प्रत्यारोप से जनता को कोई मतलब नही जनता को काम चाहिए रोजगार चाहिए सुरक्षा चाहिए शिक्षा चाहिए सड़क पानी चाहिए ।ये सब छोड़ कर ये अपने जेबे भरने में लगे हैं अब जनता आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर इनको सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना ली है।जिसकी शुरुआत बस्तर से हो चुकी है।
आज के बैठक में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर, जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,विधान सभा जगदलपुर अध्यक्ष नवनीत सराठे,ग्रामीण अध्यक्ष ईश्वर कश्यप, सचिव ख़िरपति भारती, आसमान कश्यप,धीरज जैन बंशीलाल जोशी ,बस्तर विधानसभा से सत्यम मंडल के साथ तीनों विधान सभा के कार्यकर्ता सामिल रहें।
आप मीडिया सेल
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

