छत्तीसगढ़ NSUI कि पहल “1 रुपया और 1 पैली धान देके करहू किसान मनके मान अउ सम्मान”

छत्तीसगढ़ NSUI कि पहल “1 रुपया और 1 पैली धान देके करहू किसान मनके मान अउ सम्मान”

रायपुर. आज दिल्ली में बैठे किसानों के सम्मान में छत्तीसगढ़ एन.एस. यु.आई. प्रदेश अध्यक्ष व रायपुर जिला अध्यक्ष अमित शर्मा जी के आदेशानुसार और एन.एस.यू.आई. जिला संयोजक सूर्यप्रताप बंजारे के कहे अनुसार

एन.एस.यु.आई. विधानसभा सचिव देवेन्द्र खेलवार, एन.एस.यु.आई. मीडिया प्रभारी धरसींवा विधानसभा विनोद कोशले और एन.एस.यु.आई. ब्लाक महासचिव चंद्रशेखर भारती के नेतृत्व में बंगोली, माठ और खरोरा मंडी में किसानों को अभियान के बारे में बताते हुवे सहयोग मांगने पर सभी किसानों द्वारा बढ़चढ़कर समर्थन दिए।

इसमें किसानों में यह देखने को मिला कि दिल्ली में 40 दिनों से किसान आंदोलन पर बैठी हुई है। इसमें 50 से अधिक किसानों की मौत भी हो चुकी हैं ,किसान भाइयों पर कहीं लाठी बरस रहे तो कहीं – आशु गेस के गोले यह केंद्र सरकार अपने तीन काले कानून किसानों के मत्थे थोपना चाहती हैं.

जिसके विरोध पर बैठे किसानों का छत्तीसगढ़ एन. इस. एस. यु. आई कि पहल एक रुपया और “एक पैली धान देके करहू किसान मनके मान अउ सम्मान” मुहिम को छेर छेरा के रूप में समस्त प्रदेश में एन. एस. यु. आई. के साथियों द्वारा यह मुहिम को सुचारू रूप से प्रदेश के सभी मंडियों में जा-जाकर किसानों से समर्थन करते हुवे छेर छेरा के स्वरूप लिया जा रहा हैं। इकठ्ठा धान को लेकर प्रदेश एन. एस. यु. आई दिल्ली कूच करेगी। आज मुख्य रूप से विधानसभा सचिव देवेन्द्र खेलवार, मीडिया प्रभारी विनोद कोशले, ब्लॉक महासचिव श्री चंद्रशेखर भारती जी, पिंटू कोशले,बूंटी जोगी, मंथन वर्मा, सुभाष डहरिया,आकाश कोशले,दीपेश बंजारे,देवेन्द्र महेश्वरी आदि कार्यकर्ता सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *