किसानों की मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारी देंगे सीटू कार्यकर्ता 7 जनवरी को

सेन्टर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीटू)
जिला समिति कोरबा

किसानों की मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन और गिरफ्तारी देंगे सीटू कार्यकर्ता 7 जनवरी को

किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ देश में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सीटू कार्यकर्ता 7 जनवरी को घण्टाघर के अम्बेडकर प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे।
सीटू के जिला अध्यक्ष एस एन बेनर्जी ने कहा की किसानों के खिलाफ लाये गए कानून से केवल किसान ही नहीं गरीब,आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ेगा इस लिए किसानों के द्वारा शुरू किया गया आंदोलन जन आंदोलन में बदल गया है जिसमें आज छात्र,नौजवान,महिला, मजदूर, छोटे व्यपारी सभी आंदोलन के समर्थन में सामने आ रहे है देश हित मे सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए और काले कानून वापस लेने चाहिए।

एस एन बेनर्जी
जिलाध्यक्ष ( सीटू)
(मो.)9827156587

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *