आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
दिनांक-04/01/2k21
जिला पंचायत सचिव के अनिश्चित कालीन धरने को आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
पंचायत सचिवों की मांग जायज है भूपेश सरकार इनकी एक सूत्रीय मांग को प्राथमिकता देते हुए तुरन्त पूरा करें-तरुणा बेदरकर जिला अध्यक्ष आप बस्तर
आज आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई के अध्यक्ष और पदाधिकारीयो द्वारा धरना स्थल पहुँच कर छ. ग. पंचायत सचिव जिला बस्तर के अनिश्चित कालीन धरने का पूर्ण समर्थन दिया गया।
ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर पर पंचायत सचिव 26 दिसम्बर से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर “काम बंद,कलम बन्द” के स्लोगन के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठें है।जिनकी एक सूत्रीय मांग है कि 2 वर्ष परिवीक्षा के बाद शासकीय करण किया जाए।
आम आदमी पार्टी बस्तर के जिलाध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने समर्थन के दौरान बताया कि छत्तीसगढ़ के पंचायत सचिव सभी विभागों के तमाम कार्यो को जमीन स्तर पर कार्य करते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार के सेवाओं को लोगों तक अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का काम करते हैं पंचायत सचिवों के साथ जिनकी भी नियुक्ति हुई है उनका शासकीय करण किया जा चुका है परंतु पच्चीस वर्ष सेवा देने के बावजूद भी अबतक इनके साथ सौतेला व्यवहार सरकार कर रही है और इनको सुविधाओं से वंचित रखा गया है।आज बस्तर जिले में 358 लगभग पंचायत सचिव है जिसमे 25 प्रतिशत महिलाएं है जो वर्षो से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।तरुणा बेदरकर ने आगे कांग्रेस सरकार के ऊपर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता की लोभी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों की शासकीय करण तुरन्त करने की बात लिखी थी और मंत्री नेताओं के द्वारा आश्वासन दिया गया था पर सत्ता में आने के बाद बीजेपी सरकार की तरह ही अपने वादे भूल मदमस्त हो गई कांग्रेस सरकार अब कोरोना में वित्तीय संकट का बहाना बना कर अब अपने वादे से दूर भाग रही है।तरुणा बेदरकर ने आगे कहा कि पंचायत सचिवों की मांग जायज है और प्रदेश की भूपेश सरकार उसे प्राथमिकता में लेते हुए तुरन्त पूरी करें।
आम आदमी पार्टी पंचायत सचिवों के साथ हर कदम पर खड़ी है और आगे उनके साथ जमीनी स्तर पर संघर्ष करेगी।समर्थन के दौरान आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर के साथ जिला सचिव गीतेश सिंघाड़े,जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सराठे और अन्य कार्य कर्ता सामिल थे।
आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़
9993097774

