कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निगम मंडल में भेजने माननीय भूपेश बघेल जी का निर्णय स्वागत योग्य है- कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ को निगम मंडल में पद देने का माननीय भूपेश बघेल जी निर्णय को स्वागत योग्य बताया। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि कोई भी राजनैतिक पार्टी हो जब तक कार्यकर्ताओ को संगठन से सत्ता में भागीदारी नही होगी तो पार्टी को मजबूती कैसे मिलेगी। जिसे माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी माननीय पीएल पुनिया ने गंभीरता से लिया,दो दिन चली मैराथन बैठक में विचार कर अंतिम निष्कर्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओ को निगम मंडल में पद देकर सत्ता में भागीदारी देना आने वाले समय मे कांग्रेस मजबूती से छत्तीसगढ़ में खड़े होगी। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे बताया कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की भी सोच इसी तरह रही है उन्होंने सत्ता का विकेंद्रीकरण कर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओ को सत्ता में भागीदारी दिलाई थी, चाहे पंचायती राज का गठन हो चाहे नगरीय निकायों के चुनाव में कार्यकर्ताओं को स्थान देकर जनता का प्रतिनिधि बनने का अवसर स्वर्गीय राजीव जी ने दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *