कालीमाता वार्ड में पार्षद ने वार्डवासियों के सामने लगाया जन अदालत

कालीमाता वार्ड में पार्षद ने वार्डवासियों के सामने लगाया जन अदालत

अमृत मिशन योजना के अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा

रायपुर 29.12.2020 ! काली माता वार्ड अंतर्गत चल रहे अमृत मिशन जल योजना का निरीक्षण आज वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज ने ज़ोन 3 के अधिकारियों के साथ किया । पार्षद अमितेष भारद्वाज ने कहा कि वार्डवासियों से मिल रहे सही ढंग से कार्य ना करने की शिकायत साथ ही नयी पाइप डालने के दौरान वाटर लेबल का ध्यान न रखना सहित इस योजना का लाभ जनता को सही ढंग से मिल सके घर घर मैं पानी की समस्या दूर हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सुचारू रूप से कार्य करने को कहा गया l साथ ही विशेष रूप से पाईप लाइन को सही लेवल से बिछाने पर ध्‍यान देने कहा l जन अदालत में वार्डवासियों ने भी अपनी पानी से संबंधित मांग, धरातल में हो रही समस्या सहित कम खुदाई कर पाईप डालने जैसी समस्या को सामने रखी । इस दौरान नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन सुब्रत डे, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता चित्रसेन प्रधान सहायक अभियंता शुशील मोडेस्टस उप अभियंता रविप्रभात साहू, PDMC कंसल्टेंट इंजीनियर अजय सप्रे सहित वार्ड के प्रबुद्ध नागरिक हरीश जग्गी, एस. के. भार्गव, राजकुमार शुक्ला, राजेन्द्र नतथानी, निकेश वर्मा, केशव छत्री, डा मानीक चटर्जी, प्रमोद बाकडे, योगेंद्र साहू, दीपक साहू, डी डी ढगे, राजकुमार भारद्वाज, प्रवीण ठाकुर, नितिन शर्मा, जगदीश नागदेव, शहनाज कुरैशी, विमल वर्मा, मोहित चावडा, मो अब्बास, श्रवण देवांगन, अविजित त्रिपाठी उपस्थित रहे।

     *अमितेष भारद्वाज* 
             *पार्षद* 

कालीमाता वार्ड क्रमांक 11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *