आज रविवार 27 दिसम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी इस साल का अंतिम मन की बात कार्यक्रम किया

मन की बात
आज रविवार 27 दिसम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी इस साल का अंतिम मन की बात कार्यक्रम किया ,
भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा राजेश पांडेय के नेतृत्व में
आजाद चौक में प्रातः 10:30 बजे माननीय श्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना गया
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष श्रीचन्द सुंदरानी एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू उपस्थित थे ।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत और उसके बढ़ते परिवेश और स्वीकार्यता को विभिन्न उदाहरणों से समझाया जिसमें छोटी बड़ी सभी आवश्यक वस्तुओं के साथ खिलौने इत्यादि तक का वर्णन था ,
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी ने कहा नरेंद्र मोदी जी निरंतर भारत की सुदृढ़ता,विकास एवं स्थानीय लोगो के जनजीवन में सुधारों और सफलता के लिए महती प्रयास कर रहे हैं किसी भी प्राधनमंत्री द्वारा जनता के दिये गए सुझावों पर चर्चा करना आम जनमानस में ऊर्जा और सकारात्मक सोच का प्रसार करता है ,
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू भी मन कि बात कार्यक्रम में उपस्थित थे उन्होंने मन की बात के संदर्भ में कहा कि हमारे प्रधानमंत्री लोगो सतत जुड़ाव के प्रयास अनवरत जारी रखते हैं एवं उससे बहुत ही अच्छे परिणाम निकल कर आते हैं जैसे मोदी जी द्वारा विशाखपट्नम के वेंकट मुरलीप्रसाद का उदाहरण दिया कि कैसे उन्होंने ABC 2021 चार्ट बनाया आत्मनिर्भर भारत चार्ट बनाया और उसके माध्यम से प्रण लिया कि मै भारत निर्मित उत्पादों का ही उपयोग करूँगा यह बेहद प्रेरणादायी है ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डे जो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे उन्होंने कहा कि देश प्राधनमंत्री देश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं हर क्षेत्र में उनके प्रयास अतुलनीय हैं चाहे नवीन कृषि कानून के माध्यम से किसानों की बेहतरी के लिए उठाए गए महती कदम हो या फिर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम उनके निर्णय कालांतर में मील का पत्थर साबित होंगे और आगामी वर्षों में भारत के विकास की दिशा निर्धारित करेंगे ।
जिले के सह मीडिया प्रभारी राहुल राय ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी , भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू , भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजधानी रायपुर राजेश पाण्डेय। उकक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी जी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहु जी प्रदेश महामंत्री संजुनारयण ठाकुर जी जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय जी महामंत्री सचिन मेघानी तुसार चोपड़ा राहुल राव सौरभ जैन राहुल हरितवाल अजय सोनी तरूण शर्मा तरुण गुप्ता सुनील पाटिल मयुर खंडेलवाल मंडल अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी आलोक शर्मा योगी साहु कृषणा राणा गुडू वैष्णव संतोष निहाल प्रेम तांडी रियाज अहमद रितेश समुंन्द्रे विपिन साहु भरत कुंडे गौतम महानंद राहुल बघेल महेश सिंह राजपूत पालू

सहित बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *