माता कौशल्या के जन्मभूमि को नकारना अजय चंद्राकर जी के मानसिक दिवालिये पन को दर्शाता है विकास पाठक

माता कौशल्या के जन्मभूमि को नकारना अजय चंद्राकर जी के मानसिक दिवालिये पन को दर्शाता है

अजय चंद्राकर को अपने इस अनैतिक बयान के लिये छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए

रायपुर/18 दिसंबर 2020 आज जिस तरह से अजय चंद्राकर ने बयान दिया है उससे साफ जाहिर होता है कि वो मानसिक रूप से दिवालियापन के रोगी है। बीजेपी हमेशा लोगो की आस्था और धर्म से लगातार खिलवाड़ करती रही है। अब जाकर आज समझ आया कि पिछले 15 वर्षों से छत्तीसगढ़ में राज करने वाली बीजेपी ने माता कौशल्या के मंदिर का आज तक निर्माण क्यो नही किया। शहर जिला काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं आईटीसेल के पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.विकास पाठक ने कहा कि आज जो अजय चंद्राकर ने माता कौशल्या के जन्मभूमि को लेकर जो बयान दिया है वो शब्द तो उनके है पर सोच पूरी बीजेपी पार्टी की है आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी माता कौशल्या के मंदिर का निर्माण कर रहे है तो बीजेपी के नेता खुश क्यो नही खुश होने के बजाय अपितु उल्टे सीधे बयान देकर माता कौशल्या ही नही श्रीराम जी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहे जो काम इन्हें 15 वर्ष पूर्व कर देना था वही काम आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बहुत कम समय मे कर दिखाया। आज जब छत्तीसगढ़ के रामवन पथ गमन को लेकर,माता कौशल्या के मंदिर के निर्माण को लेकर पूरे भारत मे खुशी की लहर है उसमें बीजेपी नेताओं का इस तरह का बयान संस्कारो के साथ, धर्म के साथ ,आस्था पर खिलवाड़ करने का काम बीजेपी कर रही है। अजय चंद्राकर को अपने इस झूठे ओर अनैतिक बयान को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

प्रति,
श्रीमान् संपादक महोदय,
दैनिक …………………..
रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *