देवी लाल अपनी दुकान पर आने वाले लोगों को दे रहे हैं मास्क
गगरेट 18 दिसंबर: कोरोनावायरस के दौर में धीरे-धीरे बाजार में रौनक वापस आने लगी है. लेकिन इस बार गगरेट के एक स्थानीय दुकानदार कुछ अलग रंग में दिख रहे हैं या यूं कहें कि एक बार फिर से कोरोना से जंग के लिये पूरी तैयारी कर ली है.लोगों में कोरोना बीमारी के प्रति जागरुकता लाने के लिये गगरेट कस्बे के मुख्य चौक में मिठाई के दुकानदार देवीलाल ने एक अनोखी पहल की है. देवीलाल ने की दुकान पर हर आने वाले ग्राहक को मास्क देकर कोरोनावायरस के प्रति जागरूक कर रहे हैं इस मौके पर जब इस बारे में देवीलाल से बात की गई तो देवीलाल ने बताया कि प्रशासन की सख्ती के बाद स्थानीय लोग बहुत ज्यादा परेशान होते थे उनकी परेशानी को देखते हुए मैंने गोटा गांव के समाजसेवी पंडित कृष्णपाल जी से बात की तो उन्होंने मुझे सुझाव दिया कि तुम दुकान पर हर आने जाने वाले ग्राहक को मास्क क्यों नहीं देते उनके सुझाव को अमलीजामा पहनाने के लिए मैंने कोरोनावायरस के खिलाफ सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम को अमलीजामा पहनाया देवीलाल ने कहां की हमारी दुकान पर जब ग्राहक दुकान पर आता है और अगर वह मास्क नहीं पहने होता है तो इसे देखकर वह मास्क पहनने के लिये प्रेरित करता हूं.
दुकान पर आने वाले ग्राहक को मास्क देते हुए देवीलाल

