उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी लवजिहाद के विरुद्ध कड़े कानून बनाने की मांग :हिन्दू जागरण मंच ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी लवजिहाद के विरुद्ध कड़े कानून बनाने की मांग :हिन्दू जागरण मंच ने राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

प्रदेश में आये दिन लवजिहाद की घटनाएं सामने आ रही है।प्रदेश में एक बड़ा षड्यंत्र कुछ वर्ग विशेष के द्वारा किया जा रहा है।इसी मामले को लेकर आज हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश के पदाधिकारीओ द्वारा राज्यपाल महोदया को लवजिहाद के विरुद्ध कानून बनाने की मांग की गई।सरगुजा से लेकर बस्तर तक आये दिन लवजिहाद की घटनाएं सामने आ रही है।प्रदेश की वर्तमान सरकार का रवैया आशाजनक नही है।पुलिस थाने में शिकायतकर्ताओ को सही न्याय नही मिल पा रहा है।

प्रदेश में इसके लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है।आज प्रदेश की बहुबेटिया भयभीत है।उनको बचाने के लिए हम सभी को आगे आने की जरूरत है।
देश के कई राज्यो में इस कानून को बनाने की तैयारी शुरु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ में भी अन्य प्रदेशों की तरह लवजिहाद के खिलाफ कड़े कानून बनाने की जरूरत है।इसी दिशा में आज हिन्दू जागरण मंच ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन राम मंदिर में आयोजित किया था।

ज्ञापन देने वालो में हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह,संगठन मंत्री सुशिल यादव,प्रान्त प्रचार प्रमुख अनिल मिश्रा,वीरांगना प्रमुख आभा तिवारी,संपर्क प्रमुख राजेश तिवारी,बेटी बचाओ प्रमुख राजेन्द्र सिंह,प्रान्त उपाध्यक्ष सौरभ भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *