शादी नहीं होने से गुस्साए बेटे ने पिता पर लकड़ी के बैट से कर दिया जानलेवा हमला, अपराध दर्ज

शादी नहीं होने से गुस्साए बेटे ने पिता पर लकड़ी के बैट से कर दिया जानलेवा हमला, अपराध दर्ज

छत्तीशगढ़ से जरीफ खान की रिपोर्ट

जशपुर जिले पत्थलगांव थाना में विचित्र मामला सामने आया है जिसमें बेटे ने अपने पिता पर इसलिए जानलेवा कर दिया क्योंकि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। शादी नहीं हो पाने का दोषी पिता को ही मानने लगा। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर की रात 11 बजे सुरजीत पिता अनुक साय पाकेरटिकरा निवासी अपने घर पहुंचा और जोर-जोर से दरवाजा का पिटने लगा। आवाज सुनकर पिता अनुक साय ने भीतर से आवाज दी कौन है। बाहर से आवाज आई मैं सुरजीत बोल रहा हूं, दरवाजा खोलो जल्दी। पिता ने दरवाजा खोलने में विलंब किया तो सुरजीत ने जोर से धक्का मारकर दरवाजे की कुंडी ही तोड़ दी और घर के भीतर प्रवेश करते ही अपने पिता पर बुरी तरह से भड़क गया। उसने पिता से कहा कि मेरी शादी समय पर क्यों नहीं करा रहे हो? पिता कुछ बोल पाते कि उससे पहले ही सुरजीत ने अपने पिता को घसीटते हुए बाहर निकाला और लकड़ी के बेट से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सिर से खून बहने लगा। पिता के चीखने की आवाज सुनकर उसके दूसरे बेटे देवकरन और भाई लोभन साय ने आकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी सुरजीत के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *