दो अपचारी बालकों ने गांव की नाबालिग के साथ किया अनाचार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरगुजा जिला रिपोर्टर तौफीक अहमद खान
अंबिकापुर। जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. नाबालिक के साथ अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मांमले में पुलिस ने दो अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना अंतर्गत मगारी जूनापारा गांव में रहने वाली नाबालिक के साथ उसी के गांव में रहने वाले दो नाबालिग लड़कों ने अपहरण के बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि 8 दिसंबर को पीड़िता नाबालिग कुछ सामान लेने घर से बाहर निकली थी. इसी बीच गांव के दो लड़के बाइक में आकर पीड़िता से जबरदस्ती करने लगे
बाइक सवार दोनों लड़कों ने नाबालिग को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाया। इसके बाद गांव के पास के ही प्राथमिक शाला में ले जाकर आरोपियों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से शारीरिक संबंध बनाया।
इतना ही नहीं आरोपी लड़कों ने पीड़िता नाबालिग के साथ अनाचार का अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता पर दबाव बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को भी जानकारी नहीं देने की धमकी दी.
दुष्कर्म की वारदात के बाद नाबालिग डरी-सहमी अर्धनग्न अवस्था में अपने घर पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। तब जाकर परिजनों को नाबालिग के साथ दुष्कर्म का पता चला. पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात के बाद परिजनों ने सीतापुर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड में भेजा जाएगा

