सरगुजा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने किया बतौली धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, धान उठाव में तेजी लाने तथा बारदानों में स्टेंसिल लगाने के निर्देश

सरगुजा जिला रिपोर्टर तौफीक अहमद खान

सरगुजा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने किया बतौली धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, धान उठाव में तेजी लाने तथा बारदानों में स्टेंसिल लगाने के निर्देश

छत्तीसगढ़ से जरीफ खान की रिपोर्ट

सरगुजा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज बतौली विकासखण्ड़ के भ्रमण के दौरान धान खरीदी केंद्र बतौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केंन्द्र में उपलब्ध व्यवस्था, अब तक हुई धान खरीदी, धान का उठाव, बारदाने की उपलब्धता आदि की जानकारी समिति प्रबंधक से ली।

उन्होंने धान के कम उठाव होने पर जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि मौसम को देखते हुए धान उठाव में तेजी लाएं। खरीदी केंद्र में धान जाम न होने दें। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के पानी से धान को भीगने से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में अच्छी गुणवत्ता के तिरपाल की व्यवस्था करें। धान खरीदी होने पर तत्काल बारदानों को तिरपाल से ढक दें। उन्होंने बारदाने की व्यवस्था के लिए अब तक जिन पीडीएस दुकानों के द्वारा जमा नही कराया गया है उनसे शीघ्र बारदाना जमा कराने के निर्देश दिए।

निरक्षण के दौरान धान रखे गए बारदानो में स्टेंसिल नही लगाया गया था। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि तौल होने के बाद बारदानो में उचित स्टेंसिल अवश्य लगाएं। बताया गया कि बतौली खरीदी केन्द्र में अब तक 9 हजार 512 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

टेडगा एवं बालमपुर गोठान का निरीक्षण- कलेक्टर ने बतौली जनपद के आदर्श गोठान टेडगा एवं बालमपुर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गोठान में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, डबरी निर्माण सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने गोठान में रखे गोबर को वर्मी टांक में डालने तथा तय मानक अनुसार वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, तहसीलदर श्री देवेंद्र चौधरी, जनपद सीईओ श्री विजय नारायण श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *