ग्राम पंचायत धनेली के सचिव द्वारा 14वें वित्त का पैसा ₹250700 गलत तरीके से आहरण की सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक ,जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से लिखित शिकायत कर जांच एवं कार्रवाई की मांग किया

14/12/2020

ग्राम पंचायत धनेली के सरपंच श्रीमती मंटोरा साहू ने अपने ही पंचायत के सचिव स्वाति
खोब्रागडे पर 14वें वित्त के पैसा ढाई लाख रुपए से अधिक का गलत तरीके से आहरण करने, कई तरह की आर्थिक अनियमितता, मनमानी और जनप्रतिनिधियों के अपमान सहित पंचायत भवन में ही मांसाहारी करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं
ज्ञात हो कि पंचायत सचिव वर्तमान पंचायत में लगभग 10 वर्षों से एक ही जगह पर कार्यरत है जिसके कारण वह मनमानी करती है तथा स्वेच्छाचारी से आर्थिक अनियमितता करने लग गई है जिसके कारण सरपंच मंटोरा साहू ने उनके कार्य पर गंभीर आरोप लगाकर कई तरह की आर्थिक अनियमितता तथा 14 वित्त की पैसा को गलत तरीके से आहरण बिना सरपंच की जानकारी और पंचायत प्रस्ताव के निकालने सहित आरोप लगाकर इसकी जांच करने के लिए लिखित शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर गौरव सिंह सहित क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा एवं जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा से भी किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *