मुख्यंमत्री भूपेश बघेल शहर के पीजी कॉलेज मैदान पहुंच चुके विशाल आम सभा को संबोधित कर सरगुजा जिले को 574 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी ।

तौफीक अहमद खान जिला सरगुजा रिपोर्टर

एंकर
अम्बिकापुर-मुख्यंमत्री भूपेश बघेल शहर के पीजी कॉलेज मैदान पहुंच चुके हैं।यहां मुख्यमंत्री विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।इस दौरान वह सरगुजा जिले को 574 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री नें इससे पहले माँ महामाया के दर्शन कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की।यहाँ महामाया पहाड़ स्थित ऑक्सीज़ोन पार्क का उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री बघेल नें आम सभा स्थल आने से पहले मेंड्राकाल स्थित धान खरीदी केंद्र, धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया।यहां उन्होनें किसानों से चर्चा भी की।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी साथ में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 574 करोड़ रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 14 करोड़ 53 लाख रूपए की लागत के 22 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

भूमिपूजन – लोक निर्माण विभाग द्वारा 305 करोड रूपए की लागत के 35 निर्माण कार्य, जल संसाधन विभाग द्वारा 2 करोड 99 लाख रूपए की लागत के गरूवाझारिया व्यपवर्तन योजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विकास द्वारा 17 करोड 31 लाख रूपए की लागत के पांच निर्माण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 2 करोड 75 लाख रूपए की लागत के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा 68 करोड 75 लाखरूपए की लागत के 9 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 64 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत के तीन कार्य, जिला खनिज संस्थान न्यास द्वारा 1 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा 13 करोड़ 57 लाख रूपए की लागत के 2 कार्य तथा छत्तीसगढ़ रोड एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्लपमेंट कॉर्पोरेशन लि. अम्बिकापुर द्वारा 82 करोड़ 76 लाख रूपए की लागत के 1 कार्य सहित कुल 79 निर्माण कार्य शामिल हैं। इनका होगा लोकार्पण- छत्तीसगढ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन रायपुर द्वारा 50 लाख रूपए की लागत के लखनपुर थाना भवन कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 अम्बिकापुर द्वारा 10 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत के 4 कार्य, जिला खनिज संस्थान न्याय द्वारा 62 लाख रूपए की लागत के 6 कार्य, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विकास द्वारा 3 लाख रूपए की लागत के 11 निर्माण कार्य सहित कुल 22 कार्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *