अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मा. श्रीमती सोनिया गाँधी जी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया मास्क वितरण


09/12/2020

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मा. श्रीमती सोनिया गाँधी जी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया मास्क वितरण

मास्क ही वैक्सीन है इसे अनिवार्य रूप से लगाकर ही घर से बाहर निकले:- इम्तियाज़ हैदर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन श्री इम्तियाज़ हैदर जी के नेतृत्व में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा मा. श्रीमती सोनिया गाँधी जी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राजधानी रायपुर के मुख्य चौराहों पर लोगो को इस कोरोना काल मे कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क की महत्वता बताते हुए दस हज़ार मास्क का वितरण किया और साथ ही दो गज़ की दूरी व बार बार साबुन से हाथ धोने की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चेयरमैन श्री इम्तियाज़ हैदर, तेजिंदर सिंह होरा, रिज़वान हमीदी, अहमद मुख्तार, हैदर अली, हाजरुन बानो, मोहम्मद सरोश, जसकरण राणा, अभिषेक शुक्ला, जुबेर आलम, जुनैद सिद्दीकी, मो कलाम, नाज़िम खान, मो. लाइक, दिलशाद हुसैन, साहिल हुसैन, मो तौफीक, तफ्फजूल हुसैन, शब्बीर खान, ज़मीर अली, जुम्मन भाई, आसिफ अली, गोलू खान, राजा खान, रहमान खान समेत अल्पसंख्यक विभाग के सभी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मोहम्मद सरोश
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
अल्पसंख्यक विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *