केन्द्र की कृषि कानूनों के विरोध मे भारत बंद का समर्थन करने नमस्ते चौक से निकले जुनेजा शांतिपूर्ण रूप से किया प्रदर्शन..


केन्द्र की कृषि कानूनों के विरोध मे भारत बंद का समर्थन करने नमस्ते चौक से निकले जुनेजा शांतिपूर्ण रूप से किया प्रदर्शन..

  • रायपुर:- मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कामेटी अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार आज केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये नये कृषि कानूनों के विरोध मे 8-12.2020 को भारत बंद का समर्थन करने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजधानी में शांति पूर्ण रूप से बंद करने निकले।
    प्रदेश अध्यक्ष श्री मरकाम जी के नेतृत्व मे रायपुर शहर के फाफाडीह चौक,नमस्ते चौक से विधायक श्री जुनेजा जी के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर स्टेशन चौक.शास्त्री चौक,पंडरी चौक,जयस्तम्भ चौक से तेलीबांधा होते हुए कार्यकर्ताओ ने बाईक रैली निकाल कर दुकाने बंद करायी।साथ ही किसान भाईयो को समर्थन करने व्यापारियों से अपील की।विधायक जुनेजा अपने कार्यकर्ताओं संग निगम दफ्तर पहुँच कर महापौर श्री एजाज ढेबर के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर जयस्तंभ चौक पहुँचे।
    श्री जुनेजा जी ने कहा की संसद मे असवैंधानिक तरीक़े से पास कराये गये तीनों बिल को केंद्र सरकार वापस ले केन्द्र सरकार केन्द्रीय कृषि कानूनों को लेकर एक तरफ दिल्ली मे बड़ा आंदोलन छिड़ा है।वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार भाजपा की घेराबंदी करने मे जुटा है।केन्द्र सरकार कृषि कानून को जब तक वापस नहीं लेगी कांग्रेस का आदोंलन जारी रहेगा।इस महाबंद मे मुख्य रूप से. प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी,उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी, महापौर एजाज ढेबर जी ,विधायक विकास उपाध्याय जी,पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार,अमितेष भारद्वाज सुनील भुवाल सत्तु सिंह,संजय सोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रति….
श्रीमान संपादक महोदय.
दैनिक…………..
रायपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *