सभी वर्गों, गांवों, बच्चों नौजवानों और आम किसानों को शुभ संदेश

सभी वर्गों, गांवों, बच्चों नौजवानों और आम किसानों को शुभ संदेश

ऊर्जाधानी भू विस्थापित किसान कल्याण समिति ने विगत दो वर्षों में जिस तरह से विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओ को लेकर चरणबद्ध सफलता पूर्वक आंदोलन किया है, यह ubkks के उन नौजवानों के बदौलत ही हो पाता है,जिनका रणनीति सटीक होता हैl

सभी समस्याओं को लिपिबद्ध कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार करते है, यदि हम अपनी जिम्मेदारी को समझकर ऐसे साथियों को सभी प्रकार से मदद करें तो सफलता का पैमाना या ग्राफ बहुत बड़ा होगा।

इस आंदोलन से सिर्फ भू विस्थापित को फायदा नहीं होगा,अपितु यह चेतावनी है उन लोगों को जो यह समझते है की इससे हमारा गांव अछूता है , निश्चित ही आप अपनी भागीदारी अगर नहीं निभाते है तो आपकी बच्चे, आपके परिवार,समाज और आपके गांव के लोग भी अपनी कर्तव्य को नहीं समझेंगेl

इससे सिर्फ हमें समस्या होगी, इसलिए सजगता दिखाते हुए हमारे ऊर्जावान साथियो का साथ दें जिससे आने वाले समय में हम संगठित हो सके और हमारे आंदोलन में भी UBKKS हमारा साथ दे सके।

इसी तरह परस्पर सहयोग और भाई चारे के साथ हम अपनी आंदोलन को और आगे ले जाकर उस चरम सीमा तक छोड़े जहां विभिन्न कंपनी, SECL, सरकारी महकमा और अनेक विभाग अनुचित कार्य करने से पहले हमारी संगठन को नजर अंदाज न करेंl

एकबार फिर से ऊर्जाधानी सभी साथियों को सफलता की शुभकामनायें l

           *मनीराम भारती*
           *समाज सेविका*
         *जिला-कोरबा(छ.ग.)*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *