गेवरा दीपका में बहुजन अनुयायियों द्वारा डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस को सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
आज 6 दिसंबर 2020 को संध्या वेरा 6 बजे गेवरा दीपका के प्रगति नगर में डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के स्मारक स्थल पर बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा महापरिनिर्वाण दिवस पर मोमबत्ती जलाकर नारेबाजी करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना और उन्हें स्मरण करके पुण्यतिथि के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाया गया।
जिसमें प्रमुख रुप से मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद दीपका के उपाध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी पालिका पार्षद निशा बंजारे आयोजन समिति के सदस्य बी एल टंडन ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के SECL गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय सह-सचिव ललित महिलांगे आदेश बड़गे जी ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब के बताएं रास्ते और उनके संघर्ष के जीवन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश में प्रकाश डाले।
इसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल जी ऊर्जाधानी भू-विस्थापित संगठन के ललित महिलांगे आयोजन समिति के सदस्य बी एल टंडन जी ने कहा कि संघर्ष हमारा लक्ष्य है संघर्ष ही पहचान है संघर्ष के रास्ते चलते चले संघर्ष ही मंजिल देगी संघर्ष हमारा अधिकार है संघर्ष के बिना कुछ नहीं संघर्ष हमारा लक्ष्य है संघर्ष ही पहचान है ऐसे महानायक महान युगपुरुष अपने जीवन को देश के दबे कुचले पीड़ित शोषित वंचित लाखों-करोड़ों लोगों के जीवन में प्रकाश की उजाला किए ऐसे युगपुरुष डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की शत-शत नमन करते हैं और इनके जीवन के कुछ हिस्सों को जन-जन तक पहुंचाने का थोड़ा से भी काम किए तो हम सब लोगों का जीवन धन्य हो जाएगा।
महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में उपस्थित बृजलाल निराला अलगराम सिदार सहदेव जटवार दिलेश्वर बंजारे बी एल खुंटे अमरलाल बंजारे महादेव सतनामी चंद्रिका बंजारे पी पी सोनवानी राजीव हसदेव अरुण भारती सुरेंद्र बघेल सचिन तेलन मनोज मेश्राम अमित बसोड़ अनुश्री तेलन मुकेश नर्मदा श्रवण कुमार मयूरी डाहार रीता बड़गे मुग्धा बड़गे गंगा रीना बसोड़ नायब फारूखी प्रकाश राज सहित अनेक बहुजन अनुयायियों लोग शामिल थे।
*बहुजन अनुयायियों*
*गेवरा दीपका*
*जिला-कोरबा (छ.ग.)*

