खेल कांग्रेस की बैठक में कई अन्य खेल आयोजनों पर भी बनी सहमति

अब मार्च में होगी छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता

खेल कांग्रेस की बैठक में कई अन्य खेल आयोजनों पर भी बनी सहमति

रायपुर: छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस की आज नवीन कार्यकारणी की प्रदेश स्तरीय प्रथम बैठक राजीव भवन रायपुर में सम्पन्न हुई, सर्वप्रथम सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संविधान रचियता डॉ. भीम राव अम्वेडकर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सभागार में सभी पदाधिकारी एकत्र हुए। नवीन पदाधिकारियों के परिचय उपरांत छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस की नीति रीति एवं सिद्धांतों का पालन करने और खेल व खिलाड़ियों के सर्वागीण विकास के लिए तत्परतापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई। प्रवीण जैन ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खिलाड़ी खून पसीना बहा कर बड़ी मेहनत से मैडल लाता है इस लिए उनका सम्मान करना हमारा प्रथम कर्तव्य है, खिलाड़ियों का नेतृत्व कर उनके अधिकार के लिए आवाज उठाने वालों की आवश्यकता है, हम सभी को मिलकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने उन्हें बेहतर मंच दिलाने, उन्हें साधन संसाधन दिलाने तथा रोजगार दिलाने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता है। बैठक को भविष्य चंद्राकर अगरतला, बलराम यादव बस्तर, पूजा टिकरिहा बेमेतरा, राजेश जैन सूरजपुर, विनीत जायसवाल सरगुजा, ख्वाजा अहमद भिलाई, जगजीत सिंह, एवं गोवर्धन शर्मा ने भी संबोधित किया।
बैठक में छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग के लिए भिलाई में 11 मार्च से कराने पर सहमति बनी, जिसको लेकर जल्द कार्यक्रम बनाकर जिला स्तर पर तैयारियां प्रारम्भ कर दी जायेगी, इसके अतिरिक्त कांग्रेस कॉरपोरेट लीग 3 जनवरी से, दिव्यांग व व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट मार्च में, मार्शल आर्ट ट्रेनिग प्रशिक्षण दिसंबर में इसके अतिरिक्त फुटबॉल सहित अन्य खेलों के भी आयोजन प्रदेश स्तर पर कराये जाने का निर्णय लिया गया, सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र भी वितरण किया गया। कार्यकारणी में 90 प्रतिशत खिलाड़ियों के साथ 33 प्रतिशत महिला खिलाड़ियों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। इस अवसर पर मनोज बोथरा, निर्मल सिंह कोरबा, हरमेश चावड़ा गरियाबंद, नेहा शाल्मन, तैय्यब खान, आलोक ठाकुर दुर्ग, जगजीत सिंह बेमेतरा, अमित दीवान, तुषार अग्रवाल, सुमित सिंह भिलाई, अन्नपूर्णा टिकरिहा, पूजा वर्मा, शेख समीर बिलासपुर सहित बस्तर से लेकर सरगुजा संभाग के सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *