मानवता के मसीहा सरवत हुसैन नक़वी हुए सम्मानित

मानवता के मसीहा सरवत हुसैन नक़वी हुए सम्मानित

सरवत हुसैन नक़वी मानवाधिकार संरक्षण के जीवंत हस्ताक्षर Youth for Human Rights International (YHRI) द्वारा सम्मानित किए गए हैं उल्लेखनीय है कि श्री सरवत हुसैन नकवी नवनियुक्त CWC अध्यक्ष Child welfare Committee छत्तीसगढ़ शासनद्वारा विगत एक दशक से भी अधिक समय से मानव अधिकार संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किए गए हैं। युवा पीढ़ी को मानवाधिकार और विधिक साक्षरता भारतीय संविधान और अंतरराष्ट्रीय संधियो तथा मानव अधिकार सबके अर्थात स्त्री, पुरूष, बच्चे एवं वृद्ध लोगों के अधिकार है, और सब को समान रूप से प्राप्त है। इन अधिकारों का हनन जाति, धर्म, भाषा, लिंग-भेद के आधार पर नहीं किया जा सकता है। यह सभी अधिकार जन्मजात अधिकार हैं हेतु सतत् जागरूक कर रहे है। *श्री सरवत नक़वी (अध्यक्ष बाल संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ शासन ) समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर यूथ फॉर ह्यूमन राइट साउथ एशिया तथा मानवाधिकार की सार्वभौमिक घोषणा इत्यादि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं और आम नागरिकों को शिक्षित और जागरूकता का कार्य कर रहे हैं उल्लेखनीय है कि *श्री सरवत नकवी CWC( अध्यक्ष Child welfare Committee Chhattisgarh govt.) शिक्षा सबको स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भी विशेष रूप से सक्रिय हैं । आप इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ,छत्तीसगढ़ के विशेष प्रशिक्षक हैं जो जागरूक करने का कार्य करते हैं विगत में भी श्री नकवी द्वारा एचआईवी के साथ जी रहे लोगों को भोजन एवं पोषण के अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई है आम आदमी के पोषण शिक्षा स्वास्थ्य मुद्दों पर सदैव सक्रिय रहकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में जन जागरूकता की अलख जगाई है श्री सरवत नकवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर का सम्मान प्राप्त होने पर अवि वत्स youth for human rights India के प्रमुख सुश्री अर्जुमन्द जै़दी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख समाज सेवी वरिष्ठ पत्रकार श्री मो.फिरोज गांधी, श्री राज गोस्वामी अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ श्री मोहम्मद शमीम CG पत्रकार तंजीम , श्री नवाब कादीर इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। आप राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ मिलकर समाज सेवा के क्षेत्र में आपने उल्लेखनीय कार्य किया है एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण सेमिनार व्याख्यानो भी अपने कार्य को प्रदर्शित किया है वर्तमान में भी आप कुष्ठ कुपोषण बीमारी साक्षरता बाल अधिकार बाल पोषण बाल स्वास्थ्य महिलाओं के अधिकार युवाओं के एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं इनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के सभी समाज विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। अपने इस सम्मान और पुरस्कार को श्री नकवी ने सर्वहारा वर्ग एवं मानवता को समर्पित किया है और अपनी इस प्रतिज्ञा को को दोहराया है कि समाज में परिवर्तन लाना है मानव अधिकार की अलख जगाना है। मानवता के ध्वजवाहक श्री सरवत नकवी CWC अध्यक्ष Child welfare Committee छत्तीसगढ़ शासन को अन्तरष्टीरिय सम्मान के हमारे न्यूज़ चैनल की तरफ़ से हार्दिक शुभकामनाएं अभिनन्दन , साधुवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *