कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगों पर किसानों ने मोदी,अडानी अम्बानी का पुतला फूंका

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांगों पर किसानों ने मोदी,अडानी अम्बानी का पुतला फूंका

बांकीमोंगरा/कोरबा/
मोदी सरकार की तीनो किसान कानूनों सहित बिजली कानून में संशोधन को वापस लेने की मांगों पर आज 05 दिसम्बर को ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति, छत्तीसगढ किसान सभा व छत्तीसगढ किसान संगठन एवं आदिनिवासी गण परिषद के संयुक्त पहल पर सिंघाली ,अभयपुर,भेजिनारा,शुक्लाखार, लालपुर ,अरदा, तेलसरा ,मोंगरा आदि दर्जनों स्थानों पर किसानों नें देशव्यापी आव्हान पर अपनी मांगों और संघर्षरत किसानों के समर्थन में आवाज बुलंद की और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मोदी,अडानी और अम्बानी का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया ।उक्ताशय की जानकारी उत्तीसगढ किसान सभा के सुखरंजन नंदी, उर्जाधानी भूविस्थापित किसान संघर्ष समिति के गजेन्द्र तंवर व छत्तीसगढ किसान संगठन के बी एल नेताम ने एक संयुक्त वयान जारी कर दी।
किसान नेताओं ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना करते हुये कहा कि कार्पोरेट घरानों के हित में मोदी सरकार ने यह तीनों कानूनों को लाया हैं। यह कानून किसानों के हितों में नहीं हैं। यह सभी कानूने देश के किसानी को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।
उन्होने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में सरकारी खरीदी को समाप्त कर देने से अब किसान अपने अनाज को बेचने के लिए पूरी तरह व्यापारियों व बडे कार्पोरेट घरानों के रहमों करमो पर निर्भरशील हो जायेंगे। और किसान अपनी उपज का बाजिब दाम से बंचित हो जायेंगे। इन तीनों कृषि कानूनों में सरकार ने किसानों की हितों को पूरी तरह तिलांजली दे दी हैं।
सरकार पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि समर्थन मूल्य समाप्त नहीं करने का जो ढिंढोरा सरकार पीट रही हैं वह पूरी तरह से भ्रामक हैं क्यों कि जब सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य में अनाज की खरीदी ही नहीं करेगी तो समर्थन मूल्य खत्म करने या नहीं करने का कोई मतलब ही नहीं रह जाता हैं।
किसान नेताओं ने मोदी सरकार से किसान व किसानी के हितों में उन सभी कानूनों को वापस लेने की मांग की हैं।
आज के कार्यक्रम में सपूरन कुलदीप, टी.सी. सूरज.,ललित महिलांगे, अशोक कवर प्रभु सिंह गजानंद सिंह कुमार शकुन पवार लक्ष्मी फागुन सिंह विशाल सिंह चंद्रपाल सिंह राजकुमार संतोष यादव नीलू कंवर चितरंजन नारायण प्रकाश, राजेश यादव ,रेशम यादव, सतीश चंद्रा ,सन्तोष कश्यप ,रामकुमार, अभिषेक कुमार ,धनन्जय, तुषार,राजकुमार ,विशालसिंह,सन्तोष कुमार,शांति बाई सावित्री बाई, मिथला बाई, संतरा बाई, कमला बाई, मीणा बाई, रीता देवी ,नारायण सिंह विंध्यराज,दिनेश,राकेश, रवि, आदि शामिल हुए सौरभ आदिले दिलेश उइके , एस के यादव डी के देवांगन भूपेंद्र गोंड रामजी शर्मा आदि शामिल थे ।

प्रेषक

गजेंद्र ठाकुर सुखरंजरन नंदी
UBKKS. CGKS. बी एल नेताम
CG kisaan sangthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *