जय जय किसान जय जय किसान
ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति गेवरा इकाई सह-सचिव ललित महिलांगे के नेतृत्व में आज दीपका और हरदीबाजार में केंद्र की मोदी सरकार ने किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ देश भर में विभिन्न किसान संगठनों के द्वारा किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
ललित महिलांगे ने बताया कि देश के किसान हरेक जनमानस का जीविका चलाते हैं किसान है तो देश है और केंद्र की मोदी सरकार किसानों के निवाला छीनने की और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है इसे देश के किसान मजदूर कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और किसान विरोधी कानूनों को मोदी सरकार तत्काल खत्म करें तथा किसानों की मूलभूत बुनियादी समस्याओं का व्यवस्था भी करें।
जिसमें प्रमुख रुप से अनिल टंडन (जनपद सदस्य) मनीराम भारती सामेल सनातन नाग रानू मोनिका बाई पारती उरांव अजय रात्रे रविन बाई कमला बाई बल्लू महाराज सोनू देवांगन नागराज सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

