जनपद सदस्य ने हरदीबाजार बस स्टैंड से 3 किमी अंबेडकर चौक सवारी बस चलाने जिला परिवहन अधिकारी से की मांग।


दिनांक:-02/12/2020

जनपद सदस्य ने हरदीबाजार बस स्टैंड से 3 किमी अंबेडकर चौक सवारी बस चलाने जिला परिवहन अधिकारी से की मांग।

ग्राम पंचायत हरदीबाजार विकासखंड पाली प्रतिदिन लगभग सैकड़ों गांवों के लोगों का आना जाना लगा रहता है क्योंकि हरदीबाजार मिनी शहर के नाम से जाना जाता है जरूरत के सारी चीजें हरदीबाजार पंचायत बड़ा मार्केट होने के कारण वस्तु सामानों का आयात निर्यात होता है।

जनपद सदस्य अनिल टंडन ने बताया कि हरदीबाजार कोरबा शहर बिलासपुर दीपका से जोड़ने वाला प्रमुख गांव है जहां से बस का संचालन हरदीबाजार बस स्टैंड से कोरबा दीपका बलौदा सिल्ली बोईदा पाली बिलासपुर के लिए जाती है पूर्व में हरदीबाजार कॉलेज चौक होते हुए दीपका जाती रही है।

टंडन ने यह भी बताया कि हरदीबाजार अंबेडकर चौक पर तहसील कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना कृषि उपज मंडी सब स्टेशन एवं कनिष्ठ यंत्री विद्युत वितरण कार्यालय स्टेडियम शास्त्री शिशु मंदिर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्कूल आदर्श बिंझवार आश्रम सभी सरकारी शासकीय कार्यालय स्थित है।

परंतु एसईसीएल के द्वारा रोड को काटकर खदान विस्तार के लिए ले लिया गया है और नया सड़क सराईसिंगार बजरंग चौक से आगे गेवरा-दीपका के लिए बनाया गया है हरदीबाजार से लगभग आधा से ज्यादा लोगों को लाभ से वंचित होना पढ़ रहा है जनपद सदस्य टंडन ने जिला परिवहन अधिकारी से हरदीबाजार बस स्टैंड से 3 किमी अंबेडकर चौक तक सवारी गाड़ी चलाने के लिए आवेदन देकर मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *