रायपुर:-रंगमंच व सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए धरसीवां विधायक शर्मा ने किया भूमिपूजन,जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही मौजूद,

रायपुर:-रंगमंच व सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए धरसीवां विधायक शर्मा ने किया भूमिपूजन,जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही मौजूद,

0 धरसीवा विधायक शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण….

0 धरसीवा विधायक शर्मा ने मनखे- मनखे एक समान का दिया संदेश……

धरसींवा। बुधवार को ग्राम पंचायत पवनी के सतनामी समाज की विशेष मांग पर विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों को साडे ₹6.50000( छः लाख पचास हजार) की बड़ी सौगात दी जिस का भूमि पूजन कार्यक्रम गांव में संपन्न हुआ इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि पवनी के सरपंच और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सहयोग से गांव में विकास की गंगा बहेगी वही भविष्य में इस गांव के लिए अन्य मदों से भी विकास कार्य स्वीकृत कर गांव का विकास किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सतनामी समाज के लोगों को विधायक शर्मा ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी एक महान व्यक्ति थे उनका जितना भी बखान करें वह कम होगा लेकिन उनका जो नारा था मनखे-मनखे एक समान हम सभी को उनकी बातों को अनुसरण कर उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए जिससे ना कि हमारा बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी का भी जीवन खुशहाल रहेगा।
0 धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण,,,
विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा ने ग्राम पंचायत कुकेरा एवं ग्राम पंचायत निलजा मैं बने नवनिर्मित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया एवं किसानों का हालचाल जाना वही क्षेत्रीय किसान विधायक को अपने बीच पाकर बहुत खुश थे उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि विधायक स्वयं उनका हालचाल जानने के लिए अचानक मंडी में कैसे पहुंच गई जब विधायक से चर्चा की गई तो विधायक ने कहा कि यह मेरा औचक निरीक्षण था कि कहीं हमारे किसी किसान भाई को किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हो रही है। वह विधायक ने सोसाइटी प्रबंधन को भी निर्देशित किया कि आगे किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हों, उसके बाद विधायक शर्मा ने कहा कि हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी का निर्देश भी है कि हमें अपने क्षेत्र में समय-समय पर जाकर के निरीक्षण करते रहना है कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या तो किसान भाइयों को नहीं हो रही है जिसका मैं अनुपालन करूंगी और उनके निर्देशों का पालन करते रहूंगा जिससे कि किसी भी किसान भाई को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेस्वरी वर्मा समेत उतरा कमल भारती चंद्रकांत वर्मा अंकित वर्मा समीर पांडेय आशीष वर्मा प्रभात साहू गिरवर वर्मा विनोद वर्मा बुधराम धीवर सोहन साहू भरत डहरिया रामस्वरूप शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *