.नकुल नायक -छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव-झु.झो.प्रकोष्ठ ने सिख समुदाय सहित प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
नकुल नायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में उल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरू नानक देव के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। गुरूनानक देव को विश्व भर में सांप्रदायिक एकता, सच्चाई, शांति, सदभाव के ज्ञान बांटने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारा का संदेश दिया है।
नकुल नायक ने सभी लोगों से अपील की है कि प्रकाश पर्व मनाते समय कोविड-19 से बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों और सामाजिक व शारीरिक दूरी के सिद्धांतों का पालन करें।
नकुल नायक छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश सचिव-झु.झो.प्रकोष्ठ ने प्रदेशवासियों को गुरूनानक जयंती की बधाई दी |

