लाठीचार्ज से केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे

लाठीचार्ज से केंद्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब: कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में किसानों द्वारा आयोजित रैली को असफल बनाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों पर बर्बरता पूर्वक भांजी लाठियों से हरियाणा में सत्ता में बैठी बीजेपी की मनोहर सरकार व केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार का किसान व मजदूर विरोधी चेहरा बेनकाब हो कर सामने आ गया। हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन काले अध्यादेश के खिलाफ पीपली में किसानों को रैली में जाने से रोक और उन्हें हिरासत में लेकर जबरन थानों में बिठाना उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया है। सरकार द्वारा किसानों का इस कदर रास्ता रोकना उसकी तानाशाही का परिचायक है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि सरकार द्वारा पास किए गए या किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के तहत सरकार एमएसपी खत्म कर देगी जिससे ना केवल सरकार किसान का अनाज खरीदने से बच जाएगी बल्कि वह अनाज के भंडारण वह इसकी सुरक्षा से भी अपने जिम्मेवारी से बच जाएगी। इस प्रकार यह तीन काले कानून ना केवल किसान विरोधी है बल्कि हेमाल, मजदूर एवम कृषि से जुड़े व्यापारी,के खिलाफ है और उन्हें बेरोजगार कर अपनी रसोई का खर्च चलाने के लिए कोई अन्य काम करने के लिए मजबूर कर देगी। उन्होंने कहा कि बिजली संशोधित बिल 2020 भी किसान विरोधी है इस बिल के तहत अगर किसानों को दी जाने वाली बिजली की अगर सब्सिडी खत्म कर दी गई तो किसान के लिए अपने ट्यूबवेल चलाना मुश्किल हो जाएगा। जिसका विपरीत असर किसान के उत्पादन पर पड़ेगा और किसान की माली हालत कमजोर हो जाएगी। पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने कहा की छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य बन गया,जो कोरोना संकट के दौर में किसानों को आर्थिक मदद किया।किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए किसानों के खाते में धान के समर्थन मूल्य 2500 रुपये के अंतर की राशि देकर सरकार इनकी मदद किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने गरीब किसानों का दर्द समझा है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बना है जहां कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 19 लाख किसानों को पांच हजार रुपये देने की योजना शुरू की है। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि अगर देश के किसी भी राजनीतिक दल की ओर से भारत के किसी राज्य में कोई अच्छी योजना का क्रियान्वयन किया जाता है तो दूसरे राज्य को भी इसे अपनाना चाहिए। सभी राजनीतिक दल या सरकार जनता की सेवा के लिए ही काम करते हैं। ऐसे में अच्छी योजना को लेकर राजनीति करने के बजाय इसे इम्प्लीमेंट करने की जरूरत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *