भाजपा नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मनाया जन्मदिन

@भाजपा नेताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने मनाया जन्मदिन@
कुम्हारी दुर्ग युवा नेत्री भाजपा सुश्री आयुषी पांडेय(प्रधानाचार्य) राष्ट्रीय अध्यक्ष(मानव सेवा फाउंडेशन)व प्रदेश अध्यक्ष(अखिल भारती शांति सेवा प्रतिष्ठान नई दिल्ली) एवं प्रदेश संगठन महामंत्री (उपभोक्ता अधिकार संगठन रायपुर) जैसे अनेक पदों को सुशोभित करते हुए आज अपने जन्मदिन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई,गुढ़ियारी स्थित संजीवनी वृद्धा आश्रम जाकर वृद्धों के साथ अपना जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया और यह संदेश दिया कि आने वाली पीढ़ी कभी भी अपने मां-बाप को वृद्धा आश्रम न जाने दें और भगवान के रूप में उनका आदर सत्कार अपने ही कुटिया में रखे, वहां सभी उपस्थित वृद्ध मां और बुजुर्ग पिता का आशीर्वाद चरण छू कर लिया और फल मिष्ठान वितरित कर उन्हें सम्मानित किया यह बोलते हुए उनकी आंखों में आशु की धारा बह उठी उसके बाद वह कोपल वाणी सुंदर नगर जाकर मंदबुद्धि प्राणियों व बच्चो के साथ बैठकर केक काटा और उनके साथ अपना जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया तमाम अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़े उत्साह से जन्मदिन मनाया इसी कड़ी में बोलते हुए या कहा कि मैं और मेरी संस्था हमेशा समाज के पिछड़े गरीब दलित एवं अन्य वर्ग जो किसी भी कारण से अपने अधिकार से वंचित है उच्च शिक्षा पाने में असमर्थ हैं उनका हर तरह हर संभव मदद करने के लिए मैं तत्पर हूं और वृद्धाश्रम आते रहने की बात कही,
इस अवसर पर श्रीमती रीता पांडे प्रदेश अध्यक्ष भगवा दल , प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश पांडे आदित्य वर्मा प्रदेश मंत्री,प्रदेश सचिव ब्रजेश अग्रवाल प्रदेश महामंत्री मिनी पांडे ,मनोज निराला(विश्व हिन्दू परिषद अयोध्या) जिलाअध्यक्ष सुजीत गॉड जिला अध्यक्ष किरण सिंह श्रीमती अर्चना शुक्ला, श्रीमती श्रद्धा शुक्ला, श्रीमती स्वाति मिश्रा, श्रीमती कालिंद्री उपाध्याय, वीणा शर्मा, श्रीमती सविता शुक्ला,मनोज शुक्ला श्रीमती लता शर्मा वर्षा पांडेय(कालेज एम्बेसडर) रणविजय सिंह विकास आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *