विधायक और महापौर ने काली माता वार्ड में किया भूमिपूजन
काली माता वार्ड अंतर्गत खपराभट्टी स्थित 10 लाख की लागत से सडक निर्माण कार्य का भूमि पूजन श्रेत्र के विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा और रायपुर महापौर एजाज ढेबर के द्वारा किया गया l वॉर्ड के पार्षद अमितेश भारद्वाज ने बताया कि यह सड़क विगत 15 सालो से भी नहीं बनी थी जिसके कारण वहा के रहवासि काफी परेशान थे l अक्सर बरसात में यहा पानी जमा हो जाने के कारण लोगो को आवागमन मे दिक्कत रहती थी। सडक निर्माण होने से नागरिकों ने खुशी जाहिर की। इस दौरान जोन 2 अध्यक्ष बंटी होरा, पार्षद कामरान अंसारी, छाया पार्षद रमेश यादव, विशाल गुप्ता, राजकुमार भारद्वाज, मो रियाज, वाय आर साहू, भूवनेशवर साहू, रविन्द्र भारद्वाज, बिजजू बंजारे, मो अब्बास, बल्लू साहू, श्रवण देवांगन, मंगल जाल, पी कृष्णा राव आदि उपस्थित थे l
अमितेश भारद्वाज
पार्षद
काली माता वार्ड 11


