मुरैना (मध्यप्रदेश) माननीय सत्यनारायण शर्मा ने मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार को लेकर मुरैना जिले विधान सभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई के प्रचार के दौरान मिडिया से कहा कि मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के दिग्गज विधायक को आॅब्जर्वर बनाकर भेजा है। सत्यनारायण शर्मा पिछले कई दिनों से मुरैना जिले के विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मावई के पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान सत्यनारायण शर्मा ने जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक के साथ ही ब्लाॅक अध्यक्षों की भी बैठक बुलाकर एक-एक बूथ में किस तरह से एक रणनीति के तहत मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने अपने घरों से कैसे निकालना है का गुण सिखाया और कहा कि कांग्रेस के पक्ष में वोट मिलना बूथ मैनेजमेंट की ही मुख्य जिम्मेदारी होती है। इस पर किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।


