सरगुजा ब्यूरो रिपोर्टर तौफीक अहमद खान
नशे के कारोबार के ख़िलाफ़ तेज हुई सरगुजा पुलिस की मुहिम,मैनपाट पुलिस नें 2 किलो से ज्यादा गांजे के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
एंकर
सरगुजा -मैनपाट पुलिस नें गांजा परिवहन करते दो युवकों को 2 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।इस गांजे की कीमत लगभग 10 हज़ार 5 सौ रुपये आंकी जा रही है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस नें बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के नेतृत्व में ग्राम केसरा,कापू रोड में नाकेबंदी कर कापू की ओर से आ रहे हीरो होंडा की बिना नम्बर की मोटर साइकिल से आरोपी राम लोचन रात्रे उर्फ मुंडा,पिता सखाराम सतनामी,उम्र 40 वर्ष निवासी रतनपुर लउ ढांड थाना कापू एवं बसन्त कुमार चौधरी,पिता नानसाय,उम्र 25 वर्ष निवासी कुम्हि चुँवा,थाना कापू,जिला रायगढ़ के पास से प्लास्टिक में लपेट कर डिग्गी में रखा 2 किलो 100 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 10 हज़ार पांच सौ रुपये बताई जा रही जब्त किया।

