बिरगांव निकाय चुनाव की तैयारी हेतु आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न -कमल नायक जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायपुर


18.10.2020
आम आदमी पार्टी

बिरगांव निकाय चुनाव की तैयारी हेतु आम आदमी पार्टी की बैठक सम्पन्न -कमल नायक जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी रायपुर

रायपुर: आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रायपुर जिले के पदाधिकारियों की विशेष बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जयसवाल उपस्थित थे उन्होंने सभी को बीरगांव चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए चुनाव में प्रत्याशीयो की सूची तैयार करने व चुनाव की तैयारी को गंभीरता से लेने को कहा व रायपुर के सभी पदाधिकारियों को बिरगांव में फोकस करने पर जोर दिया जिस पर जिला अध्यक्ष कमल नायक ने बीरगांव चुनाव को पूरी ईमानदारी के साथ लड़ने का भरोसा दिलाते हुए बहुत जल्द पार्टी का कार्यालय उद्धघाटन करने का कहा पार्टी का कार्यालय खोलने के बाद से स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा ।

बिरगांव चुनाव को लेकर ग्यारह
सदस्यीय टीम का गठन प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल की उपस्थिति में किया गया जिसमे मुख्यरुप से कमल नायक एकांत अग्रवाल अज़ीम खान, मुकेश देवांगन, प्रियंका मिश्रा, अनु अरुण सिंह,कलावती मार्को, अनुषा जोसेफ़ संतोष दुबे,अंकित जैन ,अरुण सिंह को शामिल किया गया है। जो बिरगांव चुनाव से जुड़ी समस्त गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

आज की बैठक का मुख्य एजेंडा बिरगांव चुनाव के साथ रायपुर के संगठन विस्तार का था जिसमे रायपुर के पश्चिम विधानसभा की जिम्मेदारी जिला संगठन मंत्री मुकेश देवांगन, रायपुर ग्रामीण विधानसभा अज़ीम खान जिला मीडिया प्रभारी, उत्तर विधानसभा कलावती मार्को महिला जिला अध्यक्ष, अभनपुर विधानसभा की जिम्मेदारी खुद रायपुर के जिला अध्यक्ष कमल नायक व सन्तोष दुबे को दिया गया।

अज़ीम खान
जिला मीडिया प्रभारी, रायपुर
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *