राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के करोली स्थित मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर शहर काँग्रेस एवं राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के महामंत्री बसंत तिवारी,काँग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ.विकास पाठक ने खुशी जाहिर कर की सराहना
राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन द्वारा हर स्तर पर बाबूलाल वैष्णव के परिवार की, कि जाएगी मदद- डॉ.विकास कुमार पाठक
रायपुर/12 अक्टूम्बर 2020 आज हमारा देश न जाने किस तरफ जा रहा है आज देश मे कुछ वर्षों से जो घटनाएं लगातार हो रही है उससे मन विचलित ओर आहत हो रहा है। राजस्थान के करोली स्थित मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को असामाजिक तत्वों द्वारा मामूली जमीन विवाद में जिंदा जला दिया गया जो बहुत ही शर्मनाक घटना है इससे ब्राह्मण समाज एवं पूरे देश मे आक्रोश का माहौल है काँग्रेस प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी डॉ.विकास कुमार पाठक ने राजस्थान के काँग्रेस के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने स्वयं अपने संज्ञान में लेकर फुर्ती दिखाते हुए पुजारी बाबूलाल वैष्णव के परिवार की 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद एवं परिवार के सदस्यों को नोकरी देने पर राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने खुशी जाहिर की ओर जल्द से जल्द अपराधियो को उनके करने की सजा भी मिलेगी। काँग्रेस के एवं राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन के शहर महामंत्री बसंत तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने जिस तरह कार्य किया वो काबिले तारीफ है और राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन द्वारा पुजारी बाबूलाल वैष्णव के परिवार की उनके सदस्यों द्वारा हर स्तर मर मदद की जाएगी ओर साथ ही हम सरकार से गुहार लगाते है जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिले ओर अपराधियो को उनके किये की सजा जिससे इस तरह की घटनाएं आगे न हो।
भवदीय,
डॉ.विकास कुमार पाठक
प्रवक्ता काँग्रेस
एवं मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय विप्र फाउंडेशन छ.ग
मो.9300291891

